Begin typing your search above and press return to search.

Shakarkand Ki Kheer Recipe: देव उठनी एकादशी के भोग के लिए बनाइये शकरकंद की खीर, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा...

Shakarkand Ki Kheer Recipe: देव उठनी एकादशी के भोग के लिए बनाइये शकरकंद की खीर, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा...
X
By Divya Singh

Shakarkand Ki Kheer Recipe: देवउठनी एकादशी यानी वह दिन जिस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और पूरे ब्रह्मांड को शुभता से भर देते हैं। इस दिन से सभी मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य और सात्विक आहार का विशेष महत्व है। देवउठनी एकादशी के दिन शकरकंद, सिंघाड़ा, गन्ना, दूध, मिश्री, फल, पंजीरी आदि ज़रूर खाने चाहिए। कहते हैं ऐसे अच्छे आहार से घर में लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। देवउठनी एकादशी पर बहुत सी जगहों पर चावल खाने का निषेध है और खीर माता लक्ष्मी का पसंदीदा भोग है। इसलिए हम आज आपके साथ शकरकंद की खीर बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसे आप भगवान को प्रसाद में चढ़ाएं और प्रेम से खाएं। शकरकंद की ये खीर काफी स्वास्थ्यवर्धक भी होगी।

शकरकंद की खीर की सामग्री

  • शकरकंद- तीन, बड़े
  • दूध- सवा लीटर या पांच कप
  • शक्कर -आधा कप
  • मिल्क पाउडर- 4 से 5 टेबल स्पून (ऑप्शनल)
  • ड्राई फ्रूट्स कतरन - 4 से 5 टेबल स्पून
  • ग्रेटेड सूखा नारियल - 1/2 कप
  • इलायची पाउडर-1/2 टी स्पून

शकरकंद की खीर ऐसे बनाएं

1. शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को प्रेशर कुकर में उबाल लीजिए। इसके लिए कुकर में शकरकंद के लेवल का पानी रखिये और ढक्कन लगा दीजिए। एक सीटी आने के बाद प्रेशर कम कर दीजिए और कम से कम 7-8 मिनट शकरकंद को उबलने दीजिये। इसके बाद आंच बंद कर दीजिए।

2. शकरकंद को अच्छी तरह मैश कर लीजिए। इसके लिए आप शकरकंद को दूध के साथ मिक्सी में ब्लैंड भी कर सकते हैं। इसके बाद शकरकंद की प्यूरी को छान लें जिससे अत्यधिक रेशे अलग हो जाएं।

3. अब शकरकंद की प्यूरी को कड़ाही में शिफ्ट करें और बाकी का बचा दूध भी इसमें ऐड करें। सामग्री को अच्छी तरह चलाएं।

4. धीमी आंच पर इसे पकाते हुए इसमें मिल्क पाउडर ऐड करें और चलाएं। जब मिल्क पाउडर दूध में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो आंच मीडियम टू हाई कर दें और उबाल आने दें। अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, शक्कर और ग्रेटेड सूखा नारियल या नारियल का पाउडर ऐड करें और चलाएं।

5. अब हमें खीर को मीडियम फ्लेम पर 5 से 6 मिनट पकाना है। इतनी देर में खीर को बढ़िया कंसिस्टेंसी मिल जाएगी। अब इसमें इलायची पाउडर ऐड करें और अच्छी तरह चलाएं। आपकी शकरकंद की खीर तैयार है। इसे भोग में चढ़ाएं और सपरिवार प्रेम से खाएं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story