Sattu Ki Barfi Recipe: मिनटों में बनेगी सत्तू की मुंह में घुल जाने वाली सुपर टेस्टी बर्फी, पढ़िए रेसिपी...
Sattu Ki Barfi Recipe: मिनटों में बनेगी सत्तू की मुंह में घुल जाने वाली सुपर टेस्टी बर्फी, पढ़िए रेसिपी...

Sattu Ki Barfi Recipe
Sattu Ki Barfi Recipe: सत्तू गर्मियों का सुपरफूड है जिसे लोग बहुत शौक से खाते हैं। सत्तू से आप भी कई तरह की हेल्दी डिशेज़ बनाते होंगे। आज हम आपके साथ सत्तू की बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो इतनी जल्दी बन जाती है कि आपको घर में इतनी टेस्टी मिठाई इतनी आसानी से बनने पर बहुत आश्चर्य होगा। चूंकि सत्तू पहले से ही भुने चने से बना होता है इसलिए आपको इसकी मिठाई बनाने में कम समय लगता है और इसका स्वाद भी सामान्य बेसन की बर्फी से बहुत अलग होता है। तो चलिए बनाते हैं सत्तू की बर्फी।
सत्तू की बर्फी बनाने के लिए हमें चाहिए
- चना सत्तू-100 ग्राम
- खोवा - 1 कप
- पिसी शक्कर - 200 ग्राम
- घी-1 टेबल स्पून
- बारीक कटे बादाम-सजाने के लिए
सत्तू की बर्फी ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले एक पेन में घी गर्म करें अब इसमें खोवे यानी मावे को हाथों से मसल कर डालें। खोवे को 2-3 मिनट लगातार चलाते हुए भूने।
2. अब इसमें पिसी हुई शक्कर डालें और चलाएं। इसके बाद चने का सत्तू डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
3. सामग्री को अच्छी तरह भूनें जिससे यह पैन में इकट्ठा होने लग जाए, घी छोड़ दे और इसे बर्फी जमाने जैसी कंसिस्टेंसी मिल जाए। आपको इस पूरी प्रक्रिया में बमुश्किल 10 मिनट का समय लगेगा।
4. अब तैयार सामग्री को एक ग्रीस की हुई ट्रे में पलट दें और समतल करें। अब इसके ऊपर बारीक कटे बादाम फैला दें। और इन्हें चम्मच से हल्के हाथों से प्रेस करें जिससे कि यह बर्फी में सेट हो जाएं।
5. तैयार बर्फी को 30 मिनट के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें। इतनी देर में बर्फी सेट हो जाएगी। अब इसमें कट लगा लें और एक-एक कर बर्फी के पीस सावधानी से अलग कर लें। आपकी स्वादिष्ट सत्तू की बर्फी तैयार है इसका आनंद लें।