Begin typing your search above and press return to search.

Sattu Energy Bar Recipe: केवल चार इंग्रीडिएंट्स से बनाइए हेल्दी सत्तू एनर्जी बार,पूरी फैमली को मिलेगा ज़बरदस्त पोषण...

Sattu Energy Bar Recipe: केवल चार इंग्रीडिएंट्स से बनने वाले सत्तू एनर्जी बार बच्चों से लेकर वेट लॉस के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। वर्कआउट से पहले और बाद में भी इन्हें ले सकते हैं।

Sattu Energy Bar Recipe: केवल चार इंग्रीडिएंट्स से बनाइए हेल्दी सत्तू एनर्जी बार,पूरी फैमली को मिलेगा ज़बरदस्त पोषण...
X

Sattu Energy Bar Recipe

By Neha Yadav

Sattu Energy Bar Recipe: सत्तू कितना पौष्टिक है, ये तो हम सभी जानते हैं, तो इसी सत्तू से हम बना रहे हैं सत्तू एनर्जी बार्स। जिन्हें बनाने के लिए आपको कुकिंग की कोई जरूरत ही नहीं है। केवल चार इंग्रीडिएंट्स से बनने वाले सत्तू एनर्जी बार बच्चों से लेकर वेट लॉस के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। वर्कआउट से पहले और बाद में भी इन्हें ले सकते हैं। और तो और डायबिटीज़ के पेशेंट्स भी मीठे की क्रेविंग होने पर इन्हें खाकर संतुष्ट हो सकते हैं। ढेर सारे फायदों के लिए चलिए बनाते हैं सत्तू एनर्जी बार।

सत्तू एनर्जी बार बनाने के लिए हमें चाहिए

सत्तू-1 कप

पीनट बटर-1/2 कप

खजूर-3/4 कप

नारियल - 1/2 हिस्सा

सत्तू एनर्जी बार ऐसे बनाएं

1. इसके लिए सबसे पहले सूखे नारियल को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। तैयार पाउडर को एक गहरे बर्तन में निकाल लें।

2. अब खजूर के सीड्स अलग करें और इनका भी पेस्ट बना लें। अब इसे भी नारियल के साथ मिक्स कर लें।

3. अब इसमें पीनट बटर मिलाएं। इन्हें चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें।

4. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे करके सत्तू डालते जाएं और मिक्स करते जाएं। इसे आप अपने साफ हाथों से मिक्स करें तो बेहतर होगा और यह बहुत अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा।

5. अगर आपके पास सिलिकॉन मोल्ड हो तो आप इसके छोटे-छोटे पोर्शन लेकर मोल्ड में जमा लें और यदि सिलिकॉन मोल्ड नहीं है तो आप इसे किसी भी ट्रे में जमा लें और 30 से 40 मिनट के लिए फ्रिज में सैट होने के लिए रख दें।

6. इसके बाद बाद इसे डीमोल्ड करें या चाकू की मदद से इसे मनचाहे शॉप में काट लें। आपके सत्तू एनर्जी बार्स बनकर तैयार हैं। इन्हें खाएं और ताकत बढ़ाएं।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story