Sattu Chilla Recipe: सत्तू से ब्रेकफास्ट में बनाइए प्रोटीन पैक्ड सत्तू चीला, एनर्जी देख हैरत में पड़ेंगे लोग...

Sattu Chilla Recipe: सत्तू से ब्रेकफास्ट में बनाइए प्रोटीन पैक्ड सत्तू चीला, एनर्जी देख हैरत में पड़ेंगे लोग...
X

Sattu Chilla Recipe

Sattu Chilla Recipe: सत्तू से ब्रेकफास्ट में बनाइए प्रोटीन पैक्ड सत्तू चीला, एनर्जी देख हैरत में पड़ेंगे लोग...

Sattu Chilla Recipe: चना सत्तू कितना पौष्टिक है, ये तो सभी जानते हैं। इसी सत्तू से बना एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है सत्तू का चीला। प्रोटीन पैक्ड सत्तू चीला के साथ आपके दिन की बेहतरीन शुरुआत होगी और आप दिन भर एनर्जी से भरे रहेंगे। सत्तू का चीला आप हरी चटनी के साथ खाएंगे तो मज़ा दोगुना हो जाएगा। अगर आप सत्तू का चीला पहली बार बना रहे हैं तो इसके थोड़े-बहुत टूटने से परेशान न हों। इसके टेस्ट और फायदों पर गौर करें और खूब खुश होकर इसे खाएं। आपकी प्रेक्टिस आपको क्रमश: एक्सपर्ट बना देगी। तो चलिए अब जानते हैं सत्तू चीला की रेसिपी।

सत्तू चीला बनाने के लिए हमें चाहिए

  • सत्तू-1 कप
  • सूजी-1/2 कप
  • प्याज-1, बारीक कटा
  • टमाटर - 1 बारीक कटा
  • हरा धनिया-2 टेबल स्पून, बारीक कटा
  • हरी मिर्च - 1 टी स्पून, बारीक कटी
  • नमक-स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • हल्दी - 1/2 टी स्पून
  • हींग-1 चुटकी
  • पानी-आवश्यकतानुसार
  • तेल - आवश्यकतानुसार

सत्तू का चीला ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कटोरे में सत्तू लें। अब इसमें सूजी मिला लें। सूजी डालने से सत्तू चीला कुरकुरा बनेगा।हालांकि आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।

2. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया और हरी मिर्च डालें।

3. साथ ही मिलाएं हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर और हींग।

4. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और सभी चीज़ों को खूब अच्छी तरह मिक्स करते हुए थोड़ा पतला बैटर बना लें। ऐसा जो आसानी से पैन में फैल जाए पर बहुत पतला न हो। अब इसे करीब आधे घंटे के लिए रेस्ट दें ताकि सूजी फूल जाए।

5. अब एक नाॅनस्टिक पैन गर्म करें।इसमें एक चम्मच तेल फैलाएं। अब इसमें चीले का बैटर फैला दें। इसे मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब चीला एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दें।

6. दोनों तरफ से चीला पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और बाकी की चीले भी एक-एक कर बना लें।

7. गर्मागर्म चीले का हरी चटनी के साथ आनंद लें।

Tags

Next Story