Begin typing your search above and press return to search.

Asli Vs Nakli Mawa: दिवाली पर ऐसे करें असली-नकली मावा की पहचान

Real Mawa Test: दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नज़दीक आता है, बाज़ारों में मिठाइयों की खुशबू और मिलावट का डर दोनों बढ़ जाते हैं।

Asli Vs Nakli Mawa: दिवाली पर ऐसे करें असली-नकली मावा की पहचान
X
By Ragib Asim

Real Mawa Test: दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नज़दीक आता है बाज़ारों में मिठाइयों की खुशबू और मिलावट का डर दोनों बढ़ जाते हैं। खोवा या मावा लगभग हर भारतीय मिठाई की जान है ऐसे में जब त्योहारी सीज़न डिमांड अपने पीक पर होती है तो मिलावट का खतरा नेक्स्ट लेवल पर होता है।

कई बार लोग पहचान नहीं पाते कि मावा असली है या नकली, और फिर नकली मिठास त्योहार की खुशियों को को बीमारियों में बदल देती है। पेट दर्द, उल्टी, फूड पॉइजनिंग जैसी बिमनारी इन्हीं मिलावटी चीज़ों से शुरू हो सकती है। तो स्वीट शॉप पर जाने ने पहले जान लें असली और नकली मावा टेस्ट करने का घरेलु नुस्खा...

असली और नकली मावा पहचानने के 7 आसान घरेलू तरीके

गर्म करके करें टेस्ट

थोड़ा-सा मावा तवे पर रखकर गर्म करें। असली मावा हल्का सुनहरा भूरा हो जाएगा। नकली मावा जलने लगेगा और तेल छोड़ देगा।

आयोडीन टेस्ट

एक बूंद आयोडीन डालें। अगर मावा नीला रंग पकड़ ले तो उसमें स्टार्च या मैदा मिला है, यानी वो नकली है।

छू कर पहचानें

असली मावा को छूने पर वह हल्का दानेदार और मुलायम लगता है। वहीं नकली मावा ज़्यादा चिकना और तैलीय महसूस होता है।

सूंघकर करें टेस्ट

असली मावा से आती है दूध की ताज़ी, मीठी खुशबू। अगर आपको हल्की बासी या केमिकल जैसी गंध आए तो समझिए मिलावट है।

पानी में डालकर जांचें

एक कटोरी पानी में थोड़ा मावा डालें। असली मावा नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली मावा ऊपर तैरने लगेगा।

स्वाद से पहचानें

असली मावा का स्वाद हल्का मीठा और मलाईदार होता है। नकली मावा में स्वाद फीका या केमिकल जैसा लगता है।

रंग देखकर समझें

असली मावा का रंग हल्का क्रीम या पीला होता है। अगर मावा बहुत सफेद या चमकीला है, तो मान लीजिए वो नकली है।

त्योहारों में मिलावट का खतरा हर साल बढ़ जाता है। आप इन आसान टिप्स से घर पर 80 परसेंट तक नकली मावा पकड़ सकते हैं। हालाँकि बेहतर है कि भरोसेमंद दुकानों या FSSAI-लाइसेंस वाले ब्रांड से ही खरीदें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story