Begin typing your search above and press return to search.

Rajsthani Palak-Besan Sabzi Recipe: राजस्थानी अंदाज में बनाइये पालक और बेसन की स्वादिष्ट सब्ज़ी, लंच बॉक्स के लिए हेल्दी रेसिपी...

Rajsthani Palak-Besan Sabzi Recipe: राजस्थानी अंदाज में बनाइये पालक और बेसन की स्वादिष्ट सब्ज़ी, लंच बॉक्स के लिए हेल्दी रेसिपी...

Rajsthani Palak-Besan Sabzi Recipe: राजस्थानी अंदाज में बनाइये पालक और बेसन की स्वादिष्ट सब्ज़ी, लंच बॉक्स के लिए हेल्दी रेसिपी...
X

Rajsthani Palak-Besan Sabzi Recipe

By Divya Singh

Rajsthani Palak-Besan Sabzi Recipe: राजस्थान में पालक और बेसन की एक स्वादिष्ट और सिंपल सब्जी बनाई जाती है। आसानी से घर में मौजूद इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली ये सब्जी बेहद पौष्टिक है क्योंकि इसे बनाने में पालक और बेसन का इस्तेमाल किया गया है। पालक और बेसन की यह सब्ज़ी ठंडी होने के बावजूद भी अच्छी लगती है इसलिए आप इसे लंच बॉक्स में भी आराम से रख सकते हैं और इसका सौंधा सा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगा। यही नहीं, आप इसे सफ़र पर भी आराम से ले जा सकते हैं। तो चलिए राजस्थानी अंदाज़ में बनाते हैं पालक और बेसन की सब्जी।

पालक और बेसन की सब्जी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • पालक-250 ग्राम
  • बेसन-5 टी स्पून
  • प्याज - 2
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च-2
  • अदरक-1 इंच का टुकड़ा
  • लहसुन-4-5 कली
  • जीरा-1 टी स्पून
  • हल्दी-1/2 टी स्पून
  • धनिया - 1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • भुना जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून

पालक और बेसन की सब्जी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन को ड्राई रोस्ट कर लें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन दूर हो जाए और इससे सौंधी खुशबू आने लग जाए। अब बेसन को एक प्लेट में निकाल लें।

2. अब पालक को 3 से 4 बार बहुत अच्छी तरह धो लें क्योंकि इसमें कई बार मिट्टी होती है।

3. अब कड़ाही में तेल गर्म करें ।जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। उसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च का तड़का दें। अब बारीक कटे लहसुन और अदरक को कच्ची खुशबू जाने तक पकाएं।

4. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालें और भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और थोड़ा सा पानी छींटें। अब इसे ढंक दें। बीच-बीच में चलाते रहें।

5. जब टमाटर अच्छी तरह गल जाए तब इसमें बारीक कटी पालक डालें और चलाकर 2 मिनट के लिए ढंककर पकाएं।

6. जब पालक पक कर नर्म हो जाए तब इसमें भुना बेसन डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक मिनट के लिए ढंक कर पकाएं। आपकी पालक और बेसन की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। रोटी या पराठे के साथ इसका आनंद लें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story