Begin typing your search above and press return to search.

Rajasthani Korma Paratha: राजस्थान का फेमस कोरमा पराठा बनाइए अपने घर में, फाॅलो कीजिए ये रेसिपी...

Rajasthani Korma Paratha: राजस्थान का फेमस कोरमा पराठा बनाइए अपने घर में, फाॅलो कीजिए ये रेसिपी...

Rajasthani Korma Paratha: राजस्थान का फेमस कोरमा पराठा बनाइए अपने घर में, फाॅलो कीजिए ये रेसिपी...
X
By Gopal Rao

Rajasthani Korma Paratha: फेमस राजस्थानी कोरमा पराठा बेहद लज़ीज़ होता है। इसे बनाने की तकनीक भी एकदम अलग है। कोरमा पराठा सामान्य तौर पर मूंग की दाल से बनाया जाता है। लेकिन उसकी स्टफिंग नहीं की जाती। उसे दरदरा पीसकर आटे के साथ ही गूंधा जाता है। साथ ही कोरमा पराठे में मसालों का बेहद अच्छा कंबीनेशन होता है जो इसे खास टेस्ट देता है। कोरमा पराठे को धीमी आंच पर करारा सेंका जाता है। आप भी राजस्थानी कोरमा पराठा का टेस्ट अपने घर में ज़रूर लीजिए। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी...।

कोरमा पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • गेहूं का आटा - डेढ़ कप
  • मूंग की धुली दाल-1/2 कप
  • प्याज-1
  • अदरख-1 इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च-2
  • गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
  • बड़ी इलायची - 1
  • हरी इलायची - 3
  • भुना जीरा-1 टी स्पून
  • भुनी कसूरी मेथी-1 टेबल स्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया-मुट्ठी भर
  • हल्दी - 1/4 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर-1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर
  • नमक-स्वादानुसार
  • ताजी मलाई-3 टेबल स्पून
  • घी या तेल-पराठा सेंकने के लिए

कोरमा पराठा ऐसे बनाएं

1. मूंग की धुली दाल को कम से कम आधे से एक घंटे के लिए भिगोकर रखें। अब दाल को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।

2. अब प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अदरख को कीस लें।

3. अब एक खल-बट्टे में गरम मसाला पाउडर डालें। साथ में हरी और बड़ी इलायची, भुना जीरा और कसूरी मेथी डालें और पीस लें।

4. अब एक थाली में आटा लें। उसमें तैयार पीसा हुआ मसाला,कटा प्याज, अदरख और हरी मिर्च, ताजी कुटी काली मिर्च, दरदरी पिसी दाल, हरा धनिया डालें।

5. अब हल्दी,नमक, मिर्च और धनिया पाउडर डालें। साथ में डालें ताज़ी मलाई।अब इन सभी चीज़ों को साथ में मिलाएं।

6. अब ज़रूर अनुसार पानी डालकर मीडियम साॅफ्ट आटा गूंध लें। अब हल्का सा तेल आटे पर मल दें और इसे ढंककर दस मिनट रेस्ट करने के लिए रख दें।

7. अब सूखा आटा डस्ट कर पराठा बेल लें। पराठा थोड़ा मोटा ही रहे। पतला न करें। अब इसे तवे पर धीमी आंच पर घी या तेल के साथ करारा सेंक लें। आपका कोरमा पराठा तैयार है। इसका अचार या चटनी के साथ मज़ा लें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story