Begin typing your search above and press return to search.

Quinoa Pulav Recipe: बनाइए हेल्दी और टेस्टी क्विनोआ पुलाव, बैड कोलेस्ट्रॉल को कर देगा शरीर के बाहर...

Quinoa Pulav Recipe: यह शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्राॅल को बाहर निकालने में मदद करता है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर है जिसके शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं।

Quinoa Pulav Recipe
X

Quinoa Pulav

By Gopal Rao

Quinoa Pulav Recipe: सुपरफूड क्विनोआ आजकल डिमांड में है। हेल्थ को लेकर सतर्क लोग चावल को क्विनोआ से रिप्लेस कर रहे हैं क्योंकि क्विनोआ के फायदे जबरदस्त हैं। यह शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्राॅल को बाहर निकालने में मदद करता है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर है जिसके शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। क्विनोआ बहुत जल्दी पक जाता है। अपनी मनपसंद सब्ज़ियां डालकर आप इससे टेस्टी पुलाव चुटकियों में बना सकते हैं। साथ में रायता हो तो समझिए मज़ा दोगुना। आज पढ़िए क्विनोआ पुलाव रेसिपी।

क्विनोआ पुलाव बनाने के लिए हमें चाहिए

  • क्विनोआ - 1 कप
  • मनपसंद सब्जियां - आधा कप
  • प्याज-1
  • टमाटर- 1 (ऑप्शनल)
  • अदरख-लहसुन पेस्ट-1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च - 2
  • ज़ीरा - 1/2 टी स्पून
  • तेजपत्ता-1
  • दालचीनी-1 इंच का टुकड़ा
  • हरी इलायची - 2
  • लौंग-2
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी-1/2 टी स्पून
  • कश्मीरी लालमिर्च - 1/2 टी स्पून
  • पानी-2 कप
  • घी या तेल - 2 टी स्पून
  • हरा धनिया - 2 टी स्पून

क्विनोआ पुलाव ऐसे बनाए

1. सबसे पहले क्विनोआ को दो से तीन बार साफ पानी से रगड़-रगड़ कर धो लें। अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

2. अब एक प्रेशर कुकर में घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा, लौंग, इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर तड़काएं। अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज के नर्म होने तक पकाएं।

3. अब इसमें अदरख - लहसुन का पेस्ट डाल कर कुछ सेकंड भूनें। चाहें तो इन्हें स्किप भी कर सकते हैं। अब अपनी मनपसंद सब्ज़ियां डाल कर चलाएं। क्विनोआ पुलाव में शिमला मिर्च,गाजर,बीन्स, मटर खासकर अच्छे लगते हैं। एक मिनट के लिए इन्हें पकाएं। अब चाहें तो टमाटर डालें या स्किप करें। सूखे मसाले डालकर टमाटर के नर्म होने तक पकाएं।

4. अब क्विनोआ डालें और चलाएं। दो कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगा दें। क्विनोआ पुलाव को दो सीटी आने तक पकाएं। गर्मागर्म क्विनोआ पुलाव को धनिया से गार्निश करें और रायते या सादे दही के साथ परोसें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story