Begin typing your search above and press return to search.

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के उबाऊ दिन में कुरकुरे सिंके पुदीने पराठे का स्वाद लीजिए, मन हो जाएगा खुश...

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के उबाऊ दिन में कुरकुरे सिंके पुदीने पराठे का स्वाद लीजिए, मन हो जाएगा खुश...

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के उबाऊ दिन में कुरकुरे सिंके पुदीने पराठे का स्वाद लीजिए, मन हो जाएगा खुश...
X
By Divya Singh

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के सीज़न की बड़ी रिफ्रेशिंग हर्ब है 'पुदीना'... इसकी खुशबू का तो क्या ही कहना, बेहद अलग और अनोखी। पुदीना का इस्तेमाल आप चटनी, पुलाव, बिरयानी आदि बनाने में तो करते ही होंगे। इस बार इसी पुदीने का इस्तेमाल पराठा बनाने के लिए कीजिए। नया स्वाद मिलेगा। पराठे ज़रा मोटे और कुरकुरे सेकें और मनपसंद चटनी या गाढ़े दही के साथ इसे सर्व करें, फिर देखिए खाने वाले का दिल कैसे खुश होता है। तो चलिए पहले जान लीजिए रेसिपी।

पुदीने का पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • आटा-2 कप
  • बेसन-3 टेबल स्पून
  • पुदीना के पत्ते-1 कप
  • हरी मिर्च - 2, बारीक कटी
  • अजवाइन - 1/2 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • जीरा-1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • हल्दी-1/4 टी स्पून
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • घी या तेल- पराठे सेंकने और मोयन के लिए

पुदीने का पराठा ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले पुदीने के पत्तों को बहुत अच्छी तरह धो लें जिससे मिट्टी बाकी न रह जाए। इसे अच्छे से झटक कर पानी निकाल दें और बारीक काट लें।

2. अब एक बड़ी थाली में गेहूं का आटा,बेसन, कटा पुदीना, जीरा, अजवाइन और नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर डालें। इसमें एक टेबल स्पून गुनगुना घी डालें और थोड़ा - थोड़ा पानी डालते हुए नर्म आटा गूंध लें। तैयार आटे को कम से कम बीस मिनट के लिये रेस्ट दें।

3. अब आटे को एक बार और मसल कर गूंध लीजिए। तैयार आटे से अपने मनपसंद आकार का पराठा बेल लीजिए और इसे तवे पर घी या तेल डालकर हल्का प्रेशर डालकर अच्छा सुनहरा - भूरा रंग आने तक सेंक लीजिए। आपका पुदीना पराठा तैयार है। गर्मागर्म कुरकुरे पुदीना पराठे को चटनी या दही के साथ सर्व कीजिए।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story