Palak Pudla Recipe: पालक के सीज़न में ज़रूर ट्राई कीजिए पालक पुडला, हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी...
Palak Pudla Recipe: पालक के सीज़न में ज़रूर ट्राई कीजिए पालक पुडला, हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी...

Palak Pudla Recipe: पालक पुडला एक गुजराती ब्रेकफास्ट रेसिपी है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। बेसन और पालक इसके मेन इंग्रीडिएंट हैं। साथ में आप अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पालक पुडला आप लंच बाॅक्स में भी रख सकते हैं। पालक पुडला की एक और खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत पहले से कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। आप कभी भी इसे बना सकते हैं। तो चलिए हरी पत्तेदार सब्जियों के मौसम का फायदा उठाते हैं और बनाते हैं पालक पुडला।
पालक पुडला की सामग्री
- बेसन- 120 ग्राम
- सूजी - 30 ग्राम
- पालक - 100 ग्राम, बारीक कटा
- गाजर - 100 ग्राम, ग्रेटेड
- लहसुन-4 कली, बारीक कटी
- तिल-1 टेबल स्पून
- अजवाइन - 1 टी स्पून
- घी या तेल- 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी-1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
पालक पुडला ऐसे बनाएं
1. एक गहरे कटोरे में बारीक कटी पालक और कद्दूकस की हुई गाजर लें।
2. अब इसमें हल्दी, धनिया, नमक मिर्च, तिल, अजवाइन और बारीक कटा लहसुन डालें। अगर आपके बच्चे लहसुन न खाते हों तो इसे छोड़ दें।
3. अब बेसन और सूजी मिलाएं। आप सूजी की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
4. अब एक नाॅन स्टिक पैन पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं और करछुल से इस घोल को फैला दें।
5. अब इसे ढंक दें और एक तरफ से पक जाने पर पालक पुडला को पलट दें।
6. दोनों तरफ से अच्छी रंगत आ जाने पर पालक पुडला को प्लेट में निकाल लें और सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में आनंद लें।
