Namkeen Sattu Sharbat Recipe: गर्मी में ये घरेलू बिहारी ड्रिंक ना पिया तो क्या पिया! बनाना भी मानो बच्चो का खेल, पढ़िए रेसिपी...
Namkeen Sattu Sharbat Recipe: गर्मी में ये घरेलू बिहारी ड्रिंक ना पिया तो क्या पिया! बनाना भी मानो बच्चो का खेल, पढ़िए रेसिपी...

Namkeen Sattu Sharbat Recipe: बिहार की एक रेसिपी आज देश भर में लोगों की पसंदीदा बन चुकी है। गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देने वाली ये रेसिपी है सत्तू का नमकीन शर्बत। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप बहुत थके हों तो बच्चे ही चुटकियों में इसे बना कर ले आएंगे। सत्तू का ये नमकीन शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेगा। लू लगने से बचायेगा। प्रोटीन से भरपूर है तो इंस्टेंट एनर्जी भी देगा। आपके पेट को भी आराम देगा तो कब्ज़-एसिडिटी से बचायेगा। तो चलिए जानते हैं सत्तू का नमकीन शर्बत बनाने की विधि...।
नमकीन सत्तू शर्बत बनाने के लिए हमें चाहिए
- चने का सत्तू-4 टेबल स्पून
- काला नमक - स्वादानुसार
- सादा नमक-स्वादानुसार
- भुना जीरा-1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च - 3-4 टुकड़े (ऑप्शनल )
- पुदीना पत्ते-8-10
- प्याज - 1/2 (ऑप्शनल)
- नींबू-आधा हिस्सा
- पानी - 1/2 गिलास
- आइस क्यूब्स - 4-5
नमकीन सत्तू शर्बत ऐसे बनाएं
1. नमकीन सत्तू शर्बत बनाने के लिए एक गिलास में सत्तू, काला नमक और सादा नमक डालें।
2. भुना जीरा पाउडर और पुदीने की कुछ पंक्तियां काट कर डालें। दो-तीन पत्तियां सजाने के अलग रखें।
3. पारंपरिक रूप से सत्तू के नमकीन शर्बत में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च के बारीक कटे टुकड़े डाले जाते हैं पर आप को पसंद न हों या बच्चे बना रहे हों तो स्किप भी कर सकते हैं।
4. अब इसमें पानी डालें और खूब अच्छी तरह घोलें। आखिर में नींबू का रस डालें और घोलें। आइस क्यूब्स डालें। पुदीने के पत्ते से सजाएं और ठंडा-ठंडा सत्तू का नमकीन शर्बत पिएं।
