Mango Popsicle Recipe: घर में बनाइए मज़ेदार मैंगो पाॅप्सिकल्स, बच्चे कहेंगे मम्मा, बस एक और...

Mango Popsicle Recipe: आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बच्चों की फेवरेट रेसिपी 'मैंगो पाॅप्सिकल' । इस रेसिपी में पके आम के साथ कच्चे आम का भी इस्तेमाल हुआ है जिसने इसे एक अलग ही स्वाद दिया है। तो सीज़न रहते बना लीजिए हल्की खट्टी-ज्यादा मीठी मैंगो पाॅप्सिकल्स । बहुत आसानी से बनेंगी। गर्मी में देंगी जबरदस्त ठंडक और मज़ा।
मैंगो पाॅप्सिकल बनाने के लिए हमें चाहिए
- पके आम- 2 बड़े
- कच्चा आम-1
- शक्कर - 4 टेबल स्पून
- नींबू - 1/2 हिस्सा
- पानी - 1/2 गिलास
मैंगो पाॅप्सिकल ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले दोनों तरह के आमों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब एक पैन लें। इसमें कच्चे और पके आम के टुकड़े, शक्कर और 1/4 गिलास पानी डाल कर इन्हें पका लें। जब सारी सामग्री लगभग पक जाए तो आंच बंद कर दें। और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
3. अब मिक्सर के जार में इसे पलट दें। इसमें बाकी बचा पानी और नींबू का रस निचोड़ दें। और मिक्सी चला लें और स्मूद प्यूरी बना लें। बस हो गया काम। अब इसे पाॅप्सिकल के सांचे में भर कर फ्रीज़र में रात भर के लिए जमा दें। अगले दिन परिवार के साथ ठंडी - ठंडी और बेहद टेस्टी मैंगौ पाॅप्सिकल्स का मज़ा लें।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
