Begin typing your search above and press return to search.

Makhandi Halwa Recipe: हलवों में हलवा... 'मखंडी हलवा' , आपने बनाया क्या पंजाब स्टाइल का ये फेमस हलवा?...

Makhandi Halwa Recipe: हलवों में हलवा... 'मखंडी हलवा' , आपने बनाया क्या पंजाब स्टाइल का ये फेमस हलवा?...

Makhandi Halwa Recipe: हलवों में हलवा... मखंडी हलवा , आपने बनाया क्या पंजाब स्टाइल का ये फेमस हलवा?...
X
By Divya Singh

Makhandi Halwa Recipe: आपने तरह-तरह के हलवे बनाए होंगे लेकिन क्या कभी पंजाब का फेमस मखंडी हलवा बनाया है। यूं तो ये सूजी से बनने वाला हलवा ही है लेकिन इसे बनाने का तरीका एकदम अलग है। इसलिए जब आप इसे पहली बार खाएंगे तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि ये मुंह में घुलते हुए गले से ऐसे सरक जाएगा कि मुंह से अपने आप 'वाह... अद्भुत...गज़ब' जैसे शब्द निकल जाएंगे। तो चलिए बनाते हैं मखंडी हलवा।

मखंडी हलवा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • सूजी - 100 ग्राम
  • दूध - 2 कप
  • मलाई- 2 टेबल स्पून
  • शक्कर - 50 ग्राम या स्वादानुसार
  • मिक्स्ड ड्राईफ्रूट्स - 3-4 चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • देसी घी- 6 चम्मच

मखंडी हलवा ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक बोल में सूजी और दूध को मिक्स करें। इसे आधे घंटे के लिए ढंक कर छोड़ दे। क्योंकि सूजी फूलती है इसलिए बोल थोड़ा बड़ा ही यूज़ करें।

2. अब एक कड़ाही में दो चम्मच घी गर्म करें और इसमें ड्राई फ्रूट्स को तलकर निकाल लें।

3. अब इसी कड़ाही में तीन चम्मच का घी डालें और उसे गर्म करें। अब इसमें शक्कर ऐड करें और शक्कर के घुलने तक पकाएं। इस बीच-बीच में चलाते रहें।

4. जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो इसमें सूजी-दूध का मिश्रण और मलाई डालें और मिश्रण को सुनहरा भूरा होने तक चलाते हुए पकाएं।

5. अब इसमें इलायची पाउडर डालें और इसे लगभग 8- 10 मिनट तक बीच-बीच में चलाते हुए अच्छी तरह पकाएं। अब आखिर में एक चम्मच घी ऊपर से डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें।

6. अब मुंह में घुल जाने वाले इस बेहतरीन मखंडी हलवे को ड्राईफ्रूट्स से सजाएं और गर्मागर्म परोसें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story