Begin typing your search above and press return to search.

Mahashivratri Bhog Makhana Halwa Recipe: महाशिवरात्रि पर भोग लगाइये मखाना हलवे का, पढ़िए रेसिपी

Mahashivratri Bhog Makhana Halwa Recipe: रोस्टेड मखाने के पाउडर से बना, घी से तर ये हलवा महाशिवरात्रि पर शिव जी को भोग लगाने के लिए बेहतरीन रेसिपी है और साथ ही पोषण से भी भरपूर है। आइये जानते हैं मखाने के हलवे की ऑथेंटिक रेसिपी ।

Mahashivratri Bhog Makhana Halwa Recipe: महाशिवरात्रि पर भोग लगाइये मखाना हलवे का, पढ़िए रेसिपी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Mahashivratri Bhog Makhana Halwa Recipe: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को भोग लगाने के लिए मखाने का हलवा बना कर देखिए। मखाने का ये हलवा देखने में बिल्कुल कड़ा प्रसाद की तरह लगेगा। रोस्टेड मखाने के पाउडर से बना, घी से तर ये हलवा महाशिवरात्रि पर शिव जी को भोग लगाने के लिए बेहतरीन रेसिपी है और साथ ही पोषण से भी भरपूर है। आइये जानते हैं मखाने के हलवे की ऑथेंटिक रेसिपी ।

मखाने के हलवे की सामग्री

  • मखाना-1 कप
  • काजू-2 टेबल स्पून
  • बादाम - 2 टेबल स्पून
  • केसर - 1 चुटकी
  • दूध- 1 टेबल स्पून
  • घी-5 टेबल स्पून
  • सूजी-2 टेबल स्पून
  • बेसन-1 टेबल स्पून
  • पानी-1/2 कप
  • गुड़ या शक्कर-1/4 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

मखाने का हलवा ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले मखाने को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें। अब इसे पूरी तरह ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल कर रख दें और ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।

2. काजू और बादाम को भी ड्राई रोस्ट कर लें और ठंडा होने पर क्रश कर लें। केसर को दूध में भिगोकर रख दें।

3. अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें । इसमें सूजी और बेसन डालकर दो से तीन मिनट धीमी आंच पर भूनें या जब तक कि इनका रंग सुनहरा भूरा-सा ना हो जाए। क्योंकि सूजी और बेसन की मात्रा बहुत कम है इसलिए इसे भुनने में बहुत कम समय लगेगा।

4. अब इसमें मखाने का पाउडर एड करें और एक से दो मिनट भूनें। अब पानी और गुड़ या शक्कर ऐड करें और लगातार चलाएं जिससे कि हलवे में लंप्स ना बचें। अब बचा हुआ चार चम्मच घी डालें और अच्छी तरह चलाएं।

5. अब इलायची का पाउडर, दूध में घुला केसर और भुने-क्रश्ड ड्राई फ्रूट्स ऐड करें और अच्छी तरह चलाएं। महाशिवरात्रि भोग के लिए आपका मखाने का हलवा तैयार है। इसे शिवजी को अर्पित करें और बाद में सपरिवार बांटकर खाएं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story