Begin typing your search above and press return to search.

Karwa Chauth Healthy Food: करवा चौथ व्रत के बाद खाएं ये हेल्दी फूड्स, नही होगी पेट की समस्या...

Karwa Chauth Healthy Food: करवा चौथ व्रत के बाद खाएं ये हेल्दी फूड्स, नही होगी पेट की समस्या...
X
By Gopal Rao

Karwa Chauth Healthy Food: आज करवा चौथ हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं और अन्‍न-जल त्‍याग कर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है। सुबह सूर्योदय से व्रत शुरू कर चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता हैं। लेकिन कई बार शाम होते होते महिलाएं बीमार भी हो जाती हैं. वे बेहोश हो जाती हैं, अब ऐसे में सेहत का खयाल रखना भी जरूरी हैं। दिनभर के निर्जला व्रत के बाद शरीर को हाईड्रेट भी रखना चाहिए। इसलिए सुबह सरगी में महिलाएं ऐसी फूड का सेवन करे जो शरीर को हाईड्रेट रखे। लेकिन सरगी के साथ साथ जरूरी हैं पारण का खाना। पारण में महिलाएं तला भुना खा लेती हैं जिससे गैस एसिडिटी की समस्या होती हैं तो जानिए व्रत के वारण में क्या खाएं।

1. ड्रिंक : व्रत खोलते ही अगर खाना खाने से पहले ड्रिंक पीया जाए तो काफी फायदेमंद हो सकता हैं। दिनभर के व्रत के बाद महिलाएं सीधे खाना खा लेती हैं। खाने से पहले अगर ड्रिंक लिया जाए तो यह पाचन में मदद करता है।नींबू पानी , छाछ, नारियल पानी दही बेस्ट ड्रिंक्स है। यदि आपको फास्टिंग के दौरान ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या परेशान कर रही है, तो ऐसे में ये ड्रिंक आपको इन सभी समस्याओं से निजात पाने में मदद करेगा। साथ ही आपको इंस्टेंट एनर्जी भी प्रदान करेंगे।

2. वेजिटेबल सूप: लंबे समय तक भूखे रहने के बाद शरीर को आवश्यक पोषण देने के लिए सबसे बेहतर है वेजिटेबल सूप । हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप बेस्ट ऑप्शन हो सकता है विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर सब्जियां आपको पोषक तत्व देती है। रात में व्रत खोलने के बाद वेजिटेबल सूप का सेवन किया जा सकता है।ऐसे में ब्रोकली, पालक, पत्ता गोभी, टमाटर आदि सब्जियों का सूप डिनर में ले सकती हैं। वेजिटेबल सूप न केवल पोषक तत्व से भरपूर है बल्कि आपका एनर्जी लेवल को भी मेंटेन करेगा।

3. मूंग दाल चीला : व्रत के बाद खाने के लिए मूंग दाल चीला हेल्दी और टेस्टी फूड है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ ये स्वाद से भी भरपूर होता है।मूंग दाल चीला एक टेस्टी प्रोटीन रिच क्लिक फूड है। जो दिनभर के व्रत के बाद लाभदायक साबित हो सकता है। मूंग की दाल को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. मूंग दाल चीला लाइट होता हो, जो आसानी से पच जाता है. व्रत के बाद यह आपके पाचन को बेहतर बनाएं रखेगा।इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें सब्जियां भी एड की जा सकती है।

4. दलिया: आम तौर पर बीमार लोगों को दलिया खिलाया जाता है लेकिन इसे व्रत के बाद खाया जाए तो फायदेमंद होगा। दलिया बनाना भी आसान है कम समय में दलिया बनाया जा सकता है जिससे व्रत के दौरान आपके समय की भी बचत होगी। दलिया फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याओं में मदद करता है। व्रत के बाद दलिया आपके पाचन का ख्याल रखेगा।डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद होता है। जो महिलाएं डायबिटीज की मरीज दलिया का सेवन शुगर लेवल मेंटेन करने मे मदद करेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story