Kabit Ki Chutney Recipe: खट्टी-तीखी कबीट की चटनी बनाकर देखिये, मिलेगा नया स्वाद...
Kabit Ki Chutney Recipe: खट्टी-तीखी कबीट की चटनी बनाकर देखिये, मिलेगा नया स्वाद...

Kabit Ki Chutney Recipe: कबीट या कैथा की चटनी का टेस्ट बाकी किसी भी चटनी से एकदम अलग होता है। तेज़ खट्टी इस चटनी को खाने का अपना अलग ही मज़ा होता है। कबीट को वुड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह काफी पौष्टिक होता है। साथ ही विटामिन सी और फाइबर से भरपूर भी। यह पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और भूख खोलता है। कबीट की चटनी बनाने के लिए आपको मिक्सर की भी ज़रूरत नहीं है। इसके साॅफ्ट गूदे से आप खल बट्टे में कूटकर भी चटनी बना सकते हैं या फिर फ्राई करके भी इसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कबीट की चटनी की रेसिपी।
कबीट की चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए
- कबीट-1
- हींग-1/4 टी स्पून
- हरी मिर्च-3 या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1/2 कप
- अदरक-1 इंच का टुकड़ा
- काला नमक - 1/4 टी स्पून
- सादा नमक-1/4 टी स्पून या स्वादानुसार
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
- भुना जीरा-1 टी स्पून
- हरा धनिया - 1/2 कप
कबीट की चटनी ऐसे बनाएं
1. कबीट की चटनी बनाने के लिए किसी भारी चीज़ से ठक ठकाकर कबीट को तोड़ लें क्योंकि इसका खोल काफी सख्त होता है। जबकि अंदर गूदा बहुत साॅफ्ट होता है। उसे चम्मच से निकाल लें। बीज अलग कर दें।
2. आप इस चटनी को खल बट्टे यानी मोर्टार पेस्टल में भी बना सकते हैं। या फिर मिक्सी का जार लें। उसमें कबीट का गूदा, हरा धनिया, हरी मिर्च, बारीक कटी अदरक, नमक, मिर्च पाउडर और हींग डालें।
3. आप चाहें तो चटनी में लहसुन भी डाल सकते हैं।कुछ लोग खटास कम करने के लिए इसमें गुड़ भी डालते हैं। अगर चाहें तो आप भी डाल सकते हैं। अब जार में थोड़ा सा पानी डालें और चटनी पीस लें। आपकी कबीट की चटनी तैयार है। इसका स्वाद लीजिये।