Begin typing your search above and press return to search.

Jamun Side Effect: अगर आप भी जामुन खाने के साथ करते हैं ये गलतियां तो हो जाए सावधान! जानें किन चीजों से करें परहेज...

गर्मी और बारिश के मौसम में एक फल ऐसा है जिसकी खुब बिक्री होती है वो फल है जामुन... जिसे खाने के फायदे बहुत है लेकिन एक लापरवाही से आपको फल खाने से नुकसान भी हो सकता है तो आइए जान लेते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे आप जामुन के साथ खाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। रस और मिठास से भरपूर जामुन का फल देखने में आपको छोटा जरूर लगेगा लेकिन इस फल को खाने के इतने फायदे है कि आप सुनकर चौंक जाएंगे, तो सबसे पहले हम जामुन खाने के फायदे ही जान लेते हैं।

Jamun Side Effect: अगर आप भी जामुन खाने के साथ करते हैं ये गलतियां तो हो जाए सावधान! जानें किन चीजों से करें परहेज...
X

Jamun Side Effect

By Supriya Pandey

गर्मी और बारिश के मौसम में एक फल ऐसा है जिसकी खुब बिक्री होती है वो फल है जामुन... जिसे खाने के फायदे बहुत है लेकिन एक लापरवाही से आपको फल खाने से नुकसान भी हो सकता है तो आइए जान लेते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे आप जामुन के साथ खाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। रस और मिठास से भरपूर जामुन का फल देखने में आपको छोटा जरूर लगेगा लेकिन इस फल को खाने के इतने फायदे है कि आप सुनकर चौंक जाएंगे, तो सबसे पहले हम जामुन खाने के फायदे ही जान लेते हैं।

1. शुगर कंट्रोल करने में मददगार-

जामुन में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं शुगर के मरीज इसे दवाई की तरह भी खा सकते हैं।

2. पाचन क्रिया सुधारता है जामुन-

जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं तो आपके पाचन क्रिया को तो सुधारते ही है साथ ही आपके पेट को साफ रखने में भी मदद करते हैं। इस फल को खाने से कब्ज, गैस और अपच की समस्या नहीं होती।

3. पिंपल्स कम करता है जामुन-

जामुन की सबसे खास बात यह है कि ये आपके खून को साफ करता है जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाता है जामुन-

अगर आपके शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है तो आपको जामुन खाना चाहिए। इससे आपकी शरीर की इम्युनिटी मजबूत होगी।

5. डेंटल प्रॉब्लम सुधारता है जामुन-

जामुन का सेवन तो फायदेमंद है ही लेकिन इसकी गुठली भी काफी फायदा करती है। जामुन की गुठली का पाउडर आपको मसूड़ों की समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसे मंजन की तरह भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब तक हम जामुन के फायदे जान रहे थे अब हम इसके नुकसान पर बात कर लेते हैं। अगर आपको जामुन खाने के फायदे ही चाहिए तो आप इन चीजों के साथ जामुन ना खाएं-

यदि आप दूध के साथ जामुन खाने के शौकिन है तो ऐसा ना करें इससे आपके पेट में गैस जलन और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जामुन खाने के तुरंत बाद आप पानी का सेवन ना करें यह आपकी पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है। यदि आप अचार के साथ जामुन खाने के शौकिन है तो इससे आपको एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या होती है तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। यदि आपने जामुन खाया है तो उसके बाद मिठाई का सेवन ना करें ऐस में आपको ब्लोटिंग और अपच की समस्या भी हो सकती है।

जामुन खाने का सही तरीका अपनाएं-

आप खाली पेट जामुन ना खाएं इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दोपहर या शाम के समय जामुन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। जामुन खाने के बाद 30 मिनट बाद पानी पिएं। जामुन खाने के बाद यदि आप मिठाई, दूध या अचार का सेवन करते हैं तो इस बीच एक घंटे का अंतर रखें।

Next Story