Begin typing your search above and press return to search.

Jalebi Recipe: श्री राम को लगाएं उनकी मनपसंद जलेबी का भोग, जानिये कैसे बनाएं चुटकियों में...

Jalebi Recipe: श्री राम को लगाएं उनकी मनपसंद जलेबी का भोग, जानिये कैसे बनाएं चुटकियों में...

Jalebi Recipe:  श्री राम को लगाएं उनकी मनपसंद जलेबी का भोग, जानिये कैसे बनाएं चुटकियों में...
X
By Divya Singh

Jalebi Recipe: श्री राम को तरह-तरह की चीजों के भोग लगाए जाते हैं। जलेबी भी उनकी एक पसंदीदा मिठाई है। माना जाता है कि रावण का अंत करने के बाद उन्होंने जलेबी खाकर ही मुंह मीठा किया था तो हम भी दशहरे के दिन भगवान को जलेबी का भोग लगाकर उनका मुंह मीठा कराते हैं।आज हम आपके साथ जो जलेबी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं वह फटाफट बन जाएगी और वह भी बहुत कुरकुरी और मज़ेदार। घर की ताज़ा बनी यह जलेबी आप सब को भी बहुत पसंद आएगी। तो चलिए बनाते हैं...।

इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • मैदा-4 टेबल स्पून
  • चावल का आटा-1/2 टेबल स्पून
  • दही-1 टेबल स्पून
  • हल्दी-1 चुटकी
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • सोडा-1 चुटकी
  • शक्कर - 1 कप
  • पानी - 1/2 कप
  • नींबू का रस-1/4 टी स्पून

1. सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, चावल का आटा और दही मिक्स करें। इन चीजों को बहुत अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और मीडियम थिक बैटर तैयार कर लें। अब इसे ढंक कर 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

2. इस दौरान चाशनी बना लीजिए। इसके लिए शक्कर और पानी मिक्स करके उबालने के लिए रख दें। जब शक्कर घुल जाए तब फ्लेम स्लो कर दें और करीब 8-10 मिनट तक चाशनी को उबलने दें। अब इसमें नींबू का रस डाल दीजिए जिससे कि शक्कर जमे नहीं। इसे एक तरफ रख दें।

3. अब एक कड़ाही में तेल को धीमी आंच पर गर्म होने चढ़ाएं। अब जलेबी के बैटर में चुटकी भर खाने का सोडा डालें और बैटर को अच्छे से फेंट कर कैचप की साफ बाॅटल में भर लें।

4. हमें मीडियम गर्म तेल में जलेबियां तलनी हैं। अब कैचप बाॅटल से तेल में एक बार में करीब चार से पांच जलेबियां डालें। दोनों तरफ से उलट पलट कर सुनहरी जलेबियां तैयार कर लें। इन्हें तैयार चाशनी में तुरंत डालते जाएं। चाशनी में जलेबियां को 5 मिनट से ज्यादा नहीं रखना है, इसका ध्यान रखें। बाकी की जलेबी भी इसी तरह तैयार कर लें। देखिए चुटकियों में आपकी कुरकुरी जलेबी बनकर तैयार हो गई ना! इनका भोग भगवान राम को लगाइए और परिवार के साथ प्रेम से खाइए।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story