Indori Maharaja Paratha Recipe: पराठों का राजा है इंदौर का ' महाराजा पराठा', ऐसा पराठा न चखा होगा, बनाकर ज़रूर देखिए...
Indori Maharaja Paratha Recipe: आप भी तरह-तरह के पराठे बनाते होंगे, कभी आलू के तो कभी मेथी-पालक, गोभी के। लेकिन हम जिस पराठे की रेसिपी आप के साथ शेयर कर रहे हैं वो पराठों का राजा है, नाम है 'महाराजा पराठा'। यह इंदौर की खासियत है।

Indori Maharaja Paratha Recipe: आप भी तरह-तरह के पराठे बनाते होंगे, कभी आलू के तो कभी मेथी-पालक, गोभी के। लेकिन हम जिस पराठे की रेसिपी आप के साथ शेयर कर रहे हैं वो पराठों का राजा है, नाम है 'महाराजा पराठा'। यह इंदौर की खासियत है। स्वाद ऐसा कि एक-दो से तो मन भरेगा ही नहीं। तो चलिए आज जानते हैं महाराजा पराठे की रेसिपी।
महाराजा पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए
- गेहूं का आटा- 1कप
- बेसन-डेढ़ टेबल स्पून
- सूजी-1/4 कप
- आलू- 6 मीडियम साइज़ के
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च - 1 टी स्पून
- चाट मसाला - 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
- कसूरी मेथी-1टेबल स्पून
- मलाई-1 टेबल स्पून
- पानी-आवश्यकतानुसार
- चीज़- एक कटोरी (ग्रेट किया हुआ )
- प्याज- 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च - 3-4 बारीक कटी
- हरा धनिया - एक कटोरी बारीक कटा
- भुजिया सेव-एक कटोरी
- घी या तेल - पराठे सेकने के लिये
महाराजा पराठा ऐसे बनाएं
1. एक थाली में आटा लें। उसमें बेसन,सूजी और नमक डालें। अब हाथों से रगड़कर कसूरी मेथी डालें।दूध की ताजी मलाई डालें और थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंध लें। 20 मिनट के लिए इसे रेस्ट दें।
2. अब स्टफिंग के लिये आलू तैयार कर लेते हैं। इसके लिए आलू मैश कर लें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और मिर्च डालें। चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डालें और सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लें। स्टफिंग तैयार है।
3. अब आटे से थोड़े बड़े साइज़ की लोई तोड़ें। इसे बेलें। अब इसके बीच में तैयार आलू से बनाई एक स्टफिंग रखें। उसके ऊपर भुजिया सेव फैलाएं और सबसे ऊपर ग्रेटेड चीज़ डालें। अब आलू पराठे की तरह किनारों से पकड़ते हुए इसे सील करें और बाॅल की तरह बना लें। अब इसे हल्के हाथों से बेल लें।
4. अब आप जैसे कोई भी स्टफ्ड पराठा सेकते हैं, वैसे ही इसे भी करारा सेक लें। आपका स्वादिष्ट महाराजा पराठा तैयार है। इसे मनपसंद चटनी, अचार, मक्खन या रायते के साथ परोसें।
