Holi Bhaang Remedies: होली पर ज्यादा पी ली है भांग? तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, उतर जाएगा नशा

Holi Bhaang Remedies
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

अगर आपने भी होली पर ज्यादा भांग पी ली है और नशा उतारने का इलाज खोज रहे हैं, तो यहां जानिए भांग का नशा उतारने का घरेलू नुस्खा।

Holi Bhaang Remedies: होली के अवसर पर लोग भांग या फिर ठंडाई पीना पसंद करते हैं। भांग को अगर लिमिट में पिया जाए तो ठीक है। ज्यादा मात्रा में भांग पीने पर आपको दिन में ही तारे देखने को मिल सकते हैं। हैंगओवर होने के बाद लोग भांग का नशा कैसे उतारे ये सोचते रहते हैं, तो आपको अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे भांग के नशे उतारने के घरेलू नुस्खे।

भांग के नुकसान

भांग के असर को होने में कम से कम 30 से 40 मिनट लगता है, लेकिन लोग 10 से 15 मिनट के अंदर नशा नहीं होने पर 3-4 से ज्यादा ग्लास भांग पी जाते हैं, जिसके कारण वो अपना होश खो बैठते हैं और उटपटांग हरकतें करने लग जाते हैं। ज्यादा मात्रा में भांग पीने से चक्कर, घबराहट, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

भांग का नशा उतारने का घरेलू नुस्खा

खूब पानी पिएं

भांग पीने के बाद अगर आपको भी हैंगओवर का ऐहसास हो रहा है, तो जमकर पानी पिएं। पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को रिमूव कर देता है। इससे हैंगओवर से आराम मिलता है।

हर्बल टी

हर्बल टी में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं, जो कि हैंगओवर को कम करने में कारगार साबित हो सकता है।

साइट्रस फल

खट्टे (साइट्रस) फल जैसे संतरा, मोसम्मी, अंगूर और नींबू का रस पीकर आप हैंगओवर से निजात पा सकते हैं।

फाइबर फूड

फाइबर फूड जैसे फल (नाशपाती और बेरीज), सब्जी (गाजर), ओट्स और ब्राउन राइस खाने से हैंगओवर में आराम मिल सकता है।

नारियल पानी

नशीली चीजों के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं, जिससे हैंगओवर भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा।

भरपूर नींद लें

सब उपाय करने के बाद भी हैंगओवर न उतरे, तो खुद को एक कमरे में बंद कर लें और भरपूर नींद लें।

Tags

Next Story