High Protein Rajma Kabab Recipe: मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो झटपट बना लीजिए चटपटे हाई प्रोटीन राजमा कबाब, वो भी केवल एक चम्मच तेल में, सीखिए रेसिपी...

High Protein Rajma Kabab Recipe: मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो झटपट बना लीजिए चटपटे हाई प्रोटीन राजमा कबाब, वो भी केवल एक चम्मच तेल में, सीखिए रेसिपी...
X

High Protein Rajma Kabab Recipe

High Protein Rajma Kabab Recipe: मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो झटपट बना लीजिए चटपटे हाई प्रोटीन राजमा कबाब, वो भी केवल एक चम्मच तेल में, सीखिए रेसिपी...

High Protein Rajma Kabab Recipe: इवनिंग स्नैक्स में अगर गर्मागर्म कबाब मिल जाएं तो फिर बात ही क्या! तो चलिए फिर देर किस बात की, आज बनाते हैं हाई प्रोटीन राजमा कबाब, वह भी बहुत आसानी से और बहुत ही कम तेल में। क्योंकि राजमा के ये कबाब हम अप्पे मेकर में बनाएंगे जिसमें तेल की जरूरत लगभग ना के बराबर ही होती है। फिर ये राजमा से बने हैं तो हेल्दी भी बहुत है। डीप फ्राइड नहीं है, खूब सारी सब्ज़ियों से भरे हैं, इसलिए आप गिल्ट फ्री होकर इन्हें चैन से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हाई प्रोटीन राजमा कबाब की रेसिपी।

राजमा कबाब बनाने के लिए हमें चाहिए

  • उबला हुआ राजमा-1 कप
  • उबला हुआ आलू-1 मीडियम साइज का
  • सत्तू-1टेबल स्पून
  • प्याज-1, बारीक कटा
  • शिमला मिर्च - 1, बारीक कटी
  • उबले काॅर्न - 1/2 कटोरी
  • टमाटर - 1, बारीक कटा (ऑप्शनल )
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी - 1/4 टी स्पून
  • चिली फ्लेक्स-1 टी स्पून
  • चाट मसाला - 1 टी स्पून
  • मिक्स्ड हर्ब्स - 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2,बारीक कटी
  • तेल-1 टी स्पून

हाई प्रोटीन राजमा कबाब ऐसे बनाएं

1. एक प्लेट लें । इसमें आलू को अच्छी तरह मैश करें। अब इसी के साथ उबले राजमा को मैश करें। आप इन्हें मैश करने के लिए मैशर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. अब इसमें बाकी की चीजें शिमला मिर्च, काॅर्न, प्याज, टमाटर, चना सत्तू डालें।

3. अब एक-एक कर सूखे मसाले हल्दी, चिली फ्लेक्स, नमक, चाट मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स ऐड करें।

4. बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब मिश्रण को एकसार करें। अब इसके छोटे-छोटे पोर्शन हाथ मे लें और बॉल्स बनाएं।

5. अप्पे मेकर को तेल से ग्रीस करें और इसे गैस पर चढ़ाएं। अब तैयार बॉल्स को अप्पे मेकर में सेट करें। अब इसे ढंककर लो टू मीडियम फ्लेम पर पकाएं।

6. करीब 3 से 4 मिनट बाद अप्पे को पलट दें और दूसरे साइड से भी पकने दें। मैक्ज़िमम 6 से 7 मिनट में आपके लैस ऑइल हाई प्रोटीन राजमा कबाब बनकर तैयार हो जाएंगे। मनपसंद चटनी के साथ इनका आनंद लें।

Tags

Next Story