Gulab Shrikhand Recipe: मां दुर्गा को लगाइये गुलाब की खुशबू वाले श्रीखंड का भोग, मालवा और महाराष्ट्र में ज़बरदस्त है चलन...

GulabGulab Shrikhand Recipe : पूरे मालवा और महाराष्ट्र में मां दुर्गा को श्रीखंड का भोग लगाने का चलन है। आपको बताएं कि इंदौर में डेयरी पर दही का चक्का खरीदने वालों की बकायदा लाइन लगती है। लोग श्रीखंड का भोग लगाने और बांटने के लिए कई-कई किलो दही का चक्का (हंग कर्ड) खरीद ले जाते हैं। हम यहां गुलाब की मनभावन खुशबू वाले श्रीखंड की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। भोग लगाने के बाद इसे बांटेंगे तो खुद के लिए बचा पाना मुश्किल होगा, आखिर जो ये होता ही इतना स्वादिष्ट है।
गुलाब श्रीखंड बनाने के लिए हमें चाहिए
- दही का चक्का- डेढ़ कप
- शक्कर - दो टेबल स्पून
- गुलाब की सूखी पंखुड़ियां - 2 टेबल स्पून
- रोज़ सिरप-1 टेबल स्पून
- गुलकंद - डेढ़ चम्मच
- इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
- ब्लांच्ड बादाम- 1 टेबल स्पून
- ब्लांच्ड पिस्ता-1 टेबल स्पून
- केसर-7-8 धागे
- जायफल पाउडर - 1/4 टी स्पून (ऑप्शनल)
गुलाब श्रीखंड ऐसे बनाएं
1. गुलाब का श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही के चक्के में पिसी शक्कर डाल कर इसे चम्मच से थोड़ा घोंट लें।अब इसमें इलायची पावडर और जायफल पाउडर डाल दें। इसे 15 मिनट के लिए एक तरफ ढंक के रख दें।
2. अब एक बारीक छन्नी या सूती कपड़ा ले कर दही को चम्मच या हाथ से रगड़ कर छान लें। अब इसमें बारीक टूटी सूखी हुई गुलाब पंखुड़ियां और गुलकंद डाल कर चलाएं।
3. अब केसर के धागे, ब्लांच्ड बादाम - पिस्ता कतरन भी एड करें। आखिर में रोज़ सिरप मिला कर चलाएं। आपका शानदार ताज़ा खुशबू वाला गुलाब का श्रीखंड बन कर तैयार है। देवी मां को इसका भोग लगाएं। बाद में इसे फ्रिज में रख दें।आधे घंटे बाद ठंडे-ठंडे गुलाब श्रीखंड का मज़ा लें।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
