Begin typing your search above and press return to search.

Gond Katira-Grapes Shikanji Recipe: गर्मी के लिए सुपर कूल-सुपर टेस्टी ड्रिंक है 'गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी', जानिये रेसिपी...

Gond Katira-Grapes Shikanji Recipe: गर्मी के लिए सुपर कूल-सुपर टेस्टी ड्रिंक है 'गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी', जानिये रेसिपी...

Gond Katira-Grapes Shikanji Recipe: गर्मी के लिए सुपर कूल-सुपर टेस्टी ड्रिंक है गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी, जानिये रेसिपी...
X

Gond Katira-Grapes Shikanji Recipe

By Divya Singh

Gond Katira-Grapes Shikanji Recipe: गर्मी में गोंद कतीरा जबरदस्त कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है, हड्डियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में एक्सपर्ट है और बॉडी और माइंड दोनों को कूल रखता है। गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स के साथ अंगूर मिलाकर बनाई गई एक बेहतरीन ड्रिंक है 'गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी' । गर्मी में आप एक गिलास गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी पी लेंगे तो आपका तन- मन फ्रेश हो जाएगा और आप खुद को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे। तो चलिए जानते हैं गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी की रेसिपी।

गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी की सामग्री

  • गोंद कतीरा- 1 टेबल स्पून
  • सब्जा सीड्स - 1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • काला नमक-स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 1/4 टी स्पून
  • भुना जीरा-1/2 टी स्पून
  • पुदीना पत्ते 7-8
  • नींबू का रस-कुछ बूंदे
  • मिश्री पाउडर -2 टी स्पून
  • अंगूर-1/2 कप
  • पानी-3/4 गिलास
  • आइस क्यूब्स - 4-5

गोंद कतीरा अंगूर शिकंजी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स को अलग-अलग कटोरियों में पानी के साथ रात भर के लिए भिगो दें।

2. अगले दिन आप देखेंगे कि गोंद कतीरा क्रश्ड आइस की तरह तैयार है जबकि सब्जा सीड्स भी जेल की कंसिस्टेंसी में आ गए हैं और फूल के डबल से भी ज्यादा हो गए हैं।

3. अब मिक्सी के एक जार में अंगूर डालें। साथ ही डालें नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, पुदीने के चार-पांच पत्ते, मिश्री पाउडर, पानी और आइस क्यूब्स। अगर आपके पास मिश्री ना हो तो आप शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें।

4. अब एक बड़े गिलास में दो चम्मच सब्जा सीड्स, दो बड़े चम्मच गोंद कतीरा डालें। अब तैयार किया हुआ अंगूर का जूस इसमें भरें। ऊपर से पुदीना पत्ते और आइस क्यूब्स से सजाएं और चिल्ड सर्व करें। बचे हुए गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स से आप किसी और फल के साथ इसी तरह दूसरा ड्रिंक बना सकते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story