Begin typing your search above and press return to search.

Famous Lazy Cake Recipe: लेज़ी हों या न हों, ज़रूर ट्राई कीजिए फेमस लेज़ी केक की रेसिपी

Famous Lazy Cake Recipe: लेज़ी केक...जितना अलग इसका नाम है, उतना ही अलग है इसे बनाने का तरीका। फिर चलिए देर किस बात की, बनाना सीखते हैं लेज़ी केक और आराम से सोफे पर फैल कर खाते हैं।

Famous Lazy Cake Recipe: लेज़ी हों या न हों, ज़रूर ट्राई कीजिए फेमस लेज़ी केक की रेसिपी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Famous Lazy Cake Recipe: लेज़ी केक...जितना अलग इसका नाम है, उतना ही अलग है इसे बनाने का तरीका। लेज़ी केक बनाने के लिए आपको केक बनाने की लंबी प्रोसेस को फॉलो नहीं करना है और ना ही बेकिंग करनी है। तो फिर केक बनेगा कैसे? आप भी यही सोच रहे हैं ना! तो फिर चलिए देर किस बात की, बनाना सीखते हैं लेज़ी केक और आराम से सोफे पर फैल कर खाते हैं।

लेज़ी केक की सामग्री

  • मारी बिस्किट- 3 पैकेट
  • दूध-2 कप, फुल फैट
  • मक्खन-1 टेबल स्पून
  • शक्कर-2 टेबल स्पून
  • कोको पाउडर -2 टेबल स्पून
  • चाॅकलेट - 70 ग्राम
  • मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स -सजाने के लिए (ऑप्शनल )
  • चाॅकलेट सिरप-सजाने के लिए

लेज़ी केक ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले सभी बिस्किट्स के चार से पांच टुकड़े कर लें। बिस्किट के एक मुट्ठी भर टुकड़े अलग रखें और बाकी को एक बड़े कटोरे में शिफ्ट करें।

2.अब एक पैन में दूध गर्म होने के लिए रखें। जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें मक्खन और शक्कर ऐड करें।

3.दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें। फिर इसमें कोको पाउडर मिलाएं ।हमें इसे कस्टर्ड की तरह बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है। अब आंच बंद कर दें।

4. अब इसमें अपने पसंद की कोई भी चॉकलेट ऐड करें और उसे भी मेल्ट होने दें। जरूरत पड़ने पर आप इसे दोबारा एकाध मिनट के लिए आंच पर रख सकते हैं। लगातार चलाएं और चॉकलेट के मेल्ट होते ही आंच बंद कर दें।

5. अब चॉकलेट के बैटर को टूटे हुए बिस्किट के ऊपर डालें। अच्छी तरह चम्मच से मिक्स करें। जरूरत होने पर थोड़े से बिस्कुट और ऐड कर सकते हैं।

6. अब अगर आपको केक नॉर्मल शेप में चाहिए तो इसे किसी भी केक टिन में हल्के हाथों से प्रेस कर सेट कर दें।

7. और अगर आपको लेज़ी केक रोल शेप में चाहिए तो टेबल टॉप पर एक क्लिंग रैप फैलाएं और बिस्किट का मिश्रण इस पर पलटें और इसे टाइटली रोल करें।

8.अब केक को सैट होने के लिए कम से कम 5- 6 घंटे या ओवरनाइट फ्रिज में रख दें।

9. रोल शेप वाले केक पर से क्लिंग रैप हटाएं और लिक्विड चाॅकलेट डालें या सिंपल केक हो तो इस पर सीधे ही लिक्विड चॉकलेट डालें। अब वापस से इसे सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसे निकालें। बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स या बचे हुए बिस्कुट के टुकड़ों से सजाएं और काटकर सर्व करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story