Begin typing your search above and press return to search.

Falahari Stuffed Paratha Recipe: लौकी से बनाइए फलाहारी स्टफ्ड पराठा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट...

Falahari Stuffed Paratha Recipe: लौकी से बनाइए फलाहारी स्टफ्ड पराठा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट...

Falahari Stuffed Paratha Recipe: लौकी से बनाइए फलाहारी स्टफ्ड पराठा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट...
X

Falahari Stuffed Paratha 

By Gopal Rao

Falahari Stuffed Paratha Recipe: नवरात्र के शुभारंभ के साथ मौसम आ गया है फलाहार की वैरायटी का। अब 9 दिन लगातार जरूरत पड़ेगी ऐसे फलाहार की, जो टेस्टी भी हो और सेहत के हिसाब से फायदेमंद भी। तो चलिए, आज बनाते हैं लौकी का स्टफ्ड पराठा, जिसका स्वाद इतना बेमिसाल है कि बच्चे भी मांग- मांग कर खाएंगे।

फलाहारी स्टफ्ड पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए

भरावन के लिए

  • किसी हुई लौकी- 2 कटोरी
  • सेंधा नमक- आधा टी स्पून या स्वादानुसार सिंका हुआ राजगीर का आटा- 2 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर - 2 चुटकी
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी,
  • हरा धनिया- आधा कटोरी बारीक कटा
  • तेल या घी- 2 टेबल स्पून

पराठे के लिए

  • फलाहारी आटा- 4 कटोरी
  • सेंधा नमक- आधा टी स्पून
  • तेल या घी- मोयन के लिए
  • पानी- आवश्यकतानुसार

फलाहारी स्टफ्ड पराठा ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले लौकी कीस लें और उस का पानी निचोड़ लें। अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें हरी मिर्च तड़काएं। अब किसी हुई लौकी डालकर सारे मसाले मिला लें और कड़ाही ढंक दें। अगर आपके यहां धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर आदि मसाले व्रत में खाए जाते हैं तो वे भी स्वादानुसार एड कर सकते हैं।

2. पांच मिनट में ही लौकी पक जाएगी। अब इसमें सिंका हुआ राजगीर का आटा डालकर चलाएं। मिश्रण थोड़ा सूखा- सा होने पर गैस बंद कर दें। हरा धनिया मिला कर भरावन को ठंडा होने के लिए रखें।

3. अब एक थाली में फलाहारी आटा लें। बाजार में व्रत के लिए कई तरह के फलाहारी आटे मिलते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी आटा ले सकती हैं। लौकी में भी राजगीर की जगह यही आटा सेंक कर डाल सकती हैं। फलाहारी आटे में सेंधा नमक, मोयन मिलाकर नर्म आटा गूंथ लें।

4. अब इस आटे की लोई में लौकी का तैयार भरावन भर के गर्मागर्म पराठे बना लें। हरी चटनी और मीठे दही के साथ पराठों का मज़ा लें।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story