Begin typing your search above and press return to search.

Do Not Cook These Foods in an Iron Pan : लोहे की कड़ाही है बहुत फ़ायदेमंद...पर इन चीज़ों को बनाने से बचे

अक्सर लोग सब्जी या दाल आदि लोहे की कढ़ाई में बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सभी चीजों को लोहे की कढ़ाई में पकाना सही नहीं होता है।

Do Not Cook These Foods in an Iron Pan : लोहे की कड़ाही है बहुत फ़ायदेमंद...पर इन चीज़ों को बनाने से बचे
X
By Meenu

लोहे के बर्तनों में पका खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लोहे के बर्तन में पका खाना, आयरन से भरपूर होता है। जो लोग लोहे के बर्तन में पका खाना खाते हैं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में आयरन मिल सकता है।

अक्सर लोग सब्जी या दाल आदि लोहे की कढ़ाई में बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सभी चीजों को लोहे की कढ़ाई में पकाना सही नहीं होता है। कुछ चीजों को लोहे की कढ़ाई में पकाने से बचना चाहिए।

आइए, जानते हैं लोहे की कढ़ाई में किन चीजों को पकाने से बचना चाहिए-

1. पालक

लोहे की कढ़ाई में पालक की सब्जी बनाने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि पालक में एसिड होता है, जो लोहे के साथ रिएक्ट कर सकता है। अगर आप लोहे में पकी पालक की सब्जी खाएंगे, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। हालांकि, अगर आप पालक को नॉर्मल पैन में बनाएंगे तो इससे पालक के सभी जरूर पोषक तत्व भी मिलेंगे।



2. चुकंदर

चुंकदर आयरन का एक बेहतर सोर्स होता है। इसलिए आपको लोहे की कढ़ाई में चुकंदर की सब्जीया इससे बनने वाली कोई अन्य डिश नहीं बनानी चाहिए। अगर आप लोहे की कढ़ाई में, चुकंदर की सब्जी बनाएंगे तो इससे खाने का स्वाद खराब हो सकता है। साथ ही, सब्जी का रंग भी बदल सकता है। इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।

3. अंडा

लोहे की कढ़ाई में आपको अंडा बनाने से भी बचना चाहिए। आपको अंडा या अंडे से बनी कोई भी चीज लोहे की कढ़ाई में नहीं बनानी चाहिए। आपको बता दें कि अंडे में मौजूद सल्फर, लोहे के साथ रिएक्ट कर सकता है। लोहे की कढ़ाई में अंडा बनाने से स्वाद और रंग खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, लोहे की कढ़ाई में बनी अंडे की डिशेज खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

4. टमाटर

लोहे की कढ़ाई में टमाटर या टमाटर की कोई डिश न बनाएं। टमाटर में मौजूद एसिड, लोहे की कढ़ाई के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसे खाने से टमाटर का टेस्ट भी पूरी तरह से बदल सकता है। लोहे की कढ़ाई में पकी टमाटर की डिश सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Next Story