Begin typing your search above and press return to search.

Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe : न्यूली वेड? अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए वैलेंटाइंस डे पर बनाइये ये रेस्टोरेंट स्टाइल दही शिमला मिर्च की सब्ज़ी

Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe: अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइंस डे पर अपने हाथों का हुनर दिखाकर इंप्रेस करना चाहती हैं तो दही शिमला मिर्च की ये सब्जी आपके लिए परफेक्ट है।

Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe : न्यूली वेड? अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए वैलेंटाइंस डे पर बनाइये ये रेस्टोरेंट स्टाइल दही शिमला मिर्च की सब्ज़ी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Dahi Shimla Mirch Sabzi Recipe: अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइंस डे पर अपने हाथों का हुनर दिखाकर इंप्रेस करना चाहती हैं तो दही शिमला मिर्च की ये सब्जी आपके लिए परफेक्ट है। दही शिमला मिर्च की सब्जी के लिए ग्रेवी बनाने की मेहनत करने की जरूरत ही नहीं है और स्वाद के साथ इसका प्रेजेंटेशन इतना बेहतरीन है कि आपके पतिदेव उसे झटपट खाने के लिए उतावले ना हो जाए तो कहिएगा। दही शिमला मिर्च की सब्जी के लिए आपको लाल-पीली शिमला मिर्च जुटाने की जरूरत नहीं है। आसानी से मिलने वाली ग्रीन शिमला मिर्च से इसे बनाइये और स्वाद का जादू देखिए।

दही शिमला मिर्च सब्ज़ी की सामग्री

  • शिमला मिर्च- 2 बड़े आकार की
  • प्याज - 2, मीडियम साइज़
  • चिली फ्लेक्स-1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी - 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1टी स्पून
  • भुनी-पिसी मूंगफली-2 टेबल स्पून
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • लहसुन- 2 कली, बारीक कटा
  • हरी मिर्च-2 जूलियन में कटी
  • करी पत्ता - 10-12
  • जीरा - 1 टी स्पून
  • सफेद तिल - डेढ़ टी स्पून
  • फेंटा हुआ दही - डेढ़ कप
  • हरा धनिया - मुट्ठी भर, बारीक कटा

दही शिमला मिर्च की सब्जी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर इसे जूलियन कट में काट लें। और प्याज को भी लच्छों में काट लें।

2. एक कटोरे में शिमला मिर्च, प्याज, चिली फ्लेक्स, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, मूंगफली और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें लहसुन डालकर हल्का भूनें।अब हरी मिर्च, करी पत्ते, जीरा और तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें और खुशबू आने तक भूनें।

4. प्याज और शिमला मिर्च वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।

5. अब आंच बंद कर दें और 2 मिनट ठंडा होने दें। फिर दही और ताज़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।आपकी दही शिमला मिर्च की रेस्टोरेंट स्टाइल सब्ज़ी बनकर तैयार है। ताज़ा हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story