Begin typing your search above and press return to search.

Coconut Jaggery Modak Recipe: गजानन को अर्पित कीजिए कच्चे नारियल और गुड़ के मोदक, पढ़िए क्विक रेसिपी...

Coconut Jaggery Modak Recipe: गजानन को अर्पित कीजिए कच्चे नारियल और गुड़ के मोदक, पढ़िए क्विक रेसिपी...

Coconut Jaggery Modak Recipe: गजानन को अर्पित कीजिए कच्चे नारियल और गुड़ के मोदक, पढ़िए क्विक रेसिपी...
X
By Gopal Rao

Coconut Jaggery Modak Recipe: कल घरों और पंडालों में गणपति स्थापित हो रहे हैं। गणेश पूजा की धूम हर ओर नज़र आएगी। शहर जगमगा जाएगा। गणेश जी को मोदक बेहद प्रिय हैं। भक्तगण बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगाया करते हैं। आज हम आपके साथ कच्चे नारियल और गुड़ के मोदक की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। कच्चे नारियल और गुड़ के मोदक की यह रेसिपी आसान है और ये बहुत टेस्टी भी बनते हैं। भोग लगाने के बाद आप इन्हें बांटिए और देखिए कि कैसे इसे सभी लपक कर खाते हैं। गुड़ और नारियल स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद हैं। ये आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। आपको बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए बनाते हैं नारियल और गुड़ से मोदक।

गुड़ और नारियल के मोदक बनाने के लिए हमें चाहिए

  • ताजा किसा नारियल - डेढ़ कप
  • भुनी-पिसी मूंगफली - 1/2 कप
  • किसा हुआ गुड़-1/2 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • देसी घी- 1टेबल स्पून

गुड़ और नारियल के मोदक ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें ताजा किसे हुए नारियल को करीब एक से डेढ़ मिनट के लिए भून लें। आंच धीमी ही रहे।

2. अब इसमें भूनी और पिसी हुई मूंगफली के दाने डाल दें। ध्यान रखें कि मूंगफली को छिलका निकालने के बाद पीसें। इन्हें भी एक मिनट के लिए नारियल के साथ भून लें।

3. अब इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और चलाएं।

4. आखिरी स्टेप में इसमें किसा हुआ गुड़ डालें और पिघलने तक अच्छी तरह पका लें। जब गुड़ पिघल जाए तो आंच बंद कर दें। इस समय आपको यह पिघला हुआ लगेगा लेकिन जब हम इसे ठंडा कर लेंगे तब यह थोड़ा सख्त हो जाएगा और इससे मोदक बनाना आसान हो जाएगा।

5. करीब 15-20 मिनट बाद अपने हाथों को घी से हल्का सा ग्रीस कर लें। मोदक बनाने के सांचे में ज़रूरत अनुसार तैयार सामग्री में से पोर्शन डालें और हल्के हाथों से दबाएं। अब सांचे को खोलें। आपका गुड़ नारियल मोदक बनकर तैयार है। इसी तरह सारे गुड़ नारियल मोदक बनाकर तैयार कर लें। लीजिए बप्पा के लिए भोग तैयार है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story