Begin typing your search above and press return to search.

Cheesy Veggie Toast Recipe: मिनटों में खाना हो कुछ टेस्टी तो बनाएं चीज़ी वेजी टोस्ट, ये है रेसिपी...

Cheesy Veggie Toast Recipe: मिनटों में खाना हो कुछ टेस्टी तो बनाएं चीज़ी वेजी टोस्ट, ये है रेसिपी...

Cheesy Veggie Toast Recipe: मिनटों में खाना हो कुछ टेस्टी तो बनाएं चीज़ी वेजी टोस्ट, ये है रेसिपी...
X
By Divya Singh

Cheesy Veggie Toast Recipe: बहुत मेहनत करने का मन ना हो और फटाफट कोई टेस्टी स्नेक्स चाहिए तो बना लीजिए चीज़ी वैजी टोस्ट। झटपट बनने वाले ये चीज़ी वैजी टोस्ट आपकी तबीयत को तर कर देंगे इनमें खूब सारा चीज़ जो है। और यकीनन ये आपके बच्चों को भी बहुत ज्यादा पसंद आएंगे। तो चलिए इस क्विक और टेस्टी स्नैक्स चीज़ी वैजी टोस्ट की रेसिपी जान लेते हैं।

चीज़ी वैजी टोस्ट बनाने के लिए हमें चाहिए

  • ब्रेड स्लाइस-4
  • प्याज-1
  • शिमला मिर्च - 1
  • टमाटर - 1
  • काली मिर्च - 1/4 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • मिक्स्ड हर्ब्स - 1/4 टी स्पून
  • बटर-1 टेबल स्पून
  • चीज़- आवश्यकतानुसार

चीज़ी वेजी टोस्ट ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाएं। ब्रेड को बटर लगी सतह की ओर से गर्म नाॅनस्टिक पैन पर रखें।

2. ऊपर से छोटे चौकोर टुकड़ों में कटे प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर डालें।

3. अब नमक, काली मिर्च और मिक्स्ड हर्ब्स छिड़कें।

4. अब आखिर में कसा हुआ चीज़ डालें। इसकी मात्रा कितनी रखनी है यह आपकी पसंद पर निर्भर है।

5. अब पैन पर लिड लगा दें। चीज़ी वैजी टोस्ट को धीमी आँच पर तब तक पकाएँ जब तक कि चीज़ पिघल न जाए और ब्रेड क्रिस्पी न हो जाए।

6. आपके चीज़ी वैजी टोस्ट तैयार हैं। कैचप के साथ इस क्रिस्पी स्नैक्स का मज़ा लें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story