Begin typing your search above and press return to search.

Chana Koliwada Recipe : रेस्टोरेंट स्टाइल एकदम करारा चना कोलीवाड़ा घर में बनाएं इस रेसिपी से, पल भर में होगी प्लेट खाली

Chana Koliwada Recipe: विंटर में किसी चटपटे, मसालेदार और कुरकुरे स्नैक्स की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो बनाइये मुंबई स्टाइल चना कोलीवाड़ा....

Chana Koliwada Recipe : रेस्टोरेंट स्टाइल एकदम करारा चना कोलीवाड़ा घर में बनाएं इस रेसिपी से, पल भर में होगी प्लेट खाली
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Chana Koliwada Recipe: विंटर में किसी चटपटे, मसालेदार और कुरकुरे स्नैक्स की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो बनाइये मुंबई स्टाइल चना कोलीवाड़ा। इसे बनाने के लिए उबले काबुली चने को मसालों में कोट करके डीप फ्राई किया जाता है। चना कोलीवाड़ा ऐसी फ्लेवरफुल और क्रिस्पी डिश है जो फैमिली गेट टूगेदर या बच्चों की बर्थडे पार्टी में भी बहुत अच्छी लगेगी। चना कोलीवाड़ा प्रेजेंटेबल तो है ही, सुपर टेस्टी है और चुटकियों में खत्म हो जाने वाली भी। चलिए जानते हैं चना कोलीवाड़ा की रेसिपी।

चना कोलीवाड़ा की सामग्री

  • काबुली चने-डेढ़ कप
  • बेसन-1/2 कप या
  • चावल का आटा- 2-3 टेबल स्पून
  • कॉर्न फ्लोर -1 टेबल स्पून
  • भुना जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
  • जिंजर गार्लिक पेस्ट-1 टेबल स्पून
  • लहसुन की कलियां-7-8
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी-1/4 टी स्पून
  • अमचूर - 1/2 टी स्पून
  • दही-1 टेबल स्पून (ऑप्शनल )
  • तेल-तलने के लिए
  • चाट मसाला - छिड़कने के लिए

चना कोलीवाड़ा ऐसे बनाएं

1. चना कोलीवाडा बनाने के लिए सबसे पहले ओवर नाइट सोक्ड काबुली चने यानी छोले को नमक डालकर 1-2 सीटी आने तक उबाल लें। हमें काबुली चने को एकदम नरम होने तक नहीं पकाना है।

2. अब एक गहरे बर्तन में हल्दी, जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और दही को इकट्ठा करें। अगर दही नहीं है तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। दही की जगह आप एक चम्मच नींबू का रस भी डाल सकते हैं।

3. अब उबले हुए चने, बेसन (या चावल का आटा) और कॉर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अच्छी तरह मसालों से कोट हो चुके चनों को 10 से 15 मिनट के लिए रेस्ट दें।

4. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और सबसे पहले छिलके सहित लहसुन की कलियों को तलकर निकाल लें।

5. अब मसालेदार चनों को एक दूसरे से थोड़ी दूर-दूर तेल में डालें और डीप फ्राई करें। सारे चनों की इसी तरह छोटे बैचेज़ में तल कर निकाल लें। अब ऊपर से चाट मसाला डालें और तुरंत सर्व करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story