Begin typing your search above and press return to search.

Chai Banane Ka Sahi Tarika: चाय में सबसे पहले क्या डालें? जानें पत्ती, चीनी और दूध डालने की परफेक्ट टाइमिंग, आप भी करते हैं ये गलती

How To Make Perfect Indian Tea: परफेक्ट चाय बनाने के लिए पानी, चाय पत्ती, दूध और चीनी का सही क्रम जानें. ज्यातर लोग चाय गलत तरीके से बनाते हैं. यहां जानें इंडियन चाय का परफेक्ट तरीका.

Chai Banane Ka Sahi Tarika: चाय में सबसे पहले क्या डालें? जानें पत्ती, चीनी और दूध डालने की परफेक्ट टाइमिंग, आप भी करते हैं ये गलती
X

Chai Banane Ka Sahi Tarika: चाय में सबसे पहले क्या डालें? जानें पत्ती, चीनी और दूध डालने की परफेक्ट टाइमिंग, आप भी करते हैं ये गलती

By Ragib Asim

Chai Banane Ka Sahi Tarika: भारत में चाय सिर्फ एक गरम ड्रिंक नहीं बल्कि दिन की शुरुआत का मूड सेट करने वाला पेय है. बहुत से लोग कहते हैं कि चाय की पहली चुस्की ही दिमाग को तरोताजा कर देती है और थकान गायब कर देती है. लेकिन क्या आपको पता है कि अक्सर लोग चाय गलत आर्डर में बनाते हैं, जिससे स्वाद, रंग और सुगंध बिगड़ जाती है. अब सवाल यह है पहले क्या डाला जाए? पानी, पत्ती, दूध या चीनी?

परफेक्ट चाय का फॉर्मूला

चाय बनाने का सही तरीका सिर्फ सामग्री पर नहीं बल्कि उनके स्टेप्स पर डिपेंड करता है.

1. सबसे पहले पानी उबालें

एक पैन में दो कप पानी डालें और उसे उबलने दें. पानी पहले उबालने से दूध में कच्चापन नहीं आता और फटने की संभावना भी खत्म हो जाती है.

2. दूध कब डालें

जब पानी अच्छे से उबल जाए तभी उसमें दूध डालें. पानी पहले और दूध बाद में डालने से चाय का बेस मजबूत बनता है और रंग भी बेहतर आता है.

3. चाय पत्ती का सही समय

दूध डालने के लगभग एक मिनट बाद चाय पत्ती डालें. इससे पत्ती की खुशबू और रंग दोनों ठीक तरह निकलते हैं और चाय में कड़वाहट नहीं आती.

4. अगर दूध पहले से पका हुआ हो

अगर आपका दूध पहले से अच्छी तरह उबला हुआ है तो प्रक्रिया थोड़ी बदल जाती है. पहले पानी उबालें- फिर चाय पत्ती डालें- फिर दूध मिलाएं थोड़ा पकाएं. यह तरीका चाय का फ्लेवर और भी संतुलित करता है.

5. चीनी कब डालें

चीनी का घुलना आसान होता है, इसलिए इसे आप किसी भी चरण पर डाल सकते हैं. लेकिन परफेक्ट ब्लेंड के लिए दूध डालने के बाद चीनी डालना बेहतर माना जाता है.

6. मसाला, अदरक, इलायची कब डालें

दूध और पत्ती डालने के बाद मसाले या अदरक मिलाएं. यदि आप बहुत तेज उबाल में इलायची डालते हैं तो उसकी खुशबू उड़ जाती है, इसलिए इसे उबलती चाय में ठीक अंत में डालना अधिक सही माना जाता है.

क्या कहते हैं चाय एक्सपर्ट

चाय एक्सपर्ट के मुताबिक पानी दूध पत्ती का क्रम ही भारतीय दूध वाली चाय का सबसे संतुलित स्वाद देता है. इससे चाय न बहुत काली होती है, न बहुत हल्की, और दूध–पत्ती का बैलेंस बिल्कुल सही रहता है. पानी पहले, दूध बाद में और पत्ती को सही समय पर डालने से आपकी रोज की चाय रेस्टोरेंट जैसी बन सकती है. एक बार यह तरीका अपनाकर देखें फर्क खुद महसूस होगा.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story