Broccoli Paratha Recipe: बनाइये कुरकुरे ब्रोकोली पराठे, स्वाद और सेहत का हैं अद्भुत मेल...
Broccoli Paratha Recipe: बनाइये कुरकुरे ब्रोकोली पराठे, स्वाद और सेहत का हैं अद्भुत मेल...

Broccoli Paratha Recipe: आलू, गोभी, पालक, मेथी, हरी प्याज और भी जाने किस-किस चीज़ के पराठे आप बनाते होंगे और बहुत शौक से खाते होंगे। लेकिन क्या आपने ब्रोकोली के पराठे कभी बनाए हैं? ब्रोकोली बहुत हेल्दी होती है और आजकल हर जगह मिलने भी लगी है। इसलिए एक डिफरेंट टेस्ट के लिए एक बार ब्रोकोली के पराठे ज़रूर ट्राई करें। प्याज-लहसुन के बिना बनने वाले ब्रोकोली पराठों को आप नाश्ते या लंच में खाएं, आपको बहुत मज़ा आने वाला है और इस तरह आप इसे बच्चों की डाइट में भी शामिल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ब्रोकोली पराठे बनाने की विधि।
ब्रोकोली पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए
- आटा-2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- पानी-आवश्यकतानुसार
- ब्रोकोली -1 मध्यम आकार की
- अदरक-1इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च-2
- हल्दी - 1/4 टी स्पून
- मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
- भुना जीरा पाउडर-1/2 टी स्पून
- तेल या घी-पराठे सेंकने के लिए
ब्रोकोली पराठा ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले ब्रोकोली को साफ पानी से धोकर झटक लें और अतिरिक्त पानी सोखने के लिए किचन टाॅवेल में लपेट कर रख दें।
2. अब एक थाली में गेहूं का आटा लें। इसमें नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। इसे 20 मिनट के लिए सैट होने के लिए छोड़ दें।
3. अब ब्रोकोली को किसनी के छोटे साइड से कीसें जिससे ये बारीक किसे। अब इसमें बारीक किसी अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी, नमक, मिर्च और भुना जीरा मिलाएं। सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स करें।
4. अब आटे की लोई तोड़ें और उसे हाथों से फैलाएं। अब इसमें किसी ब्रोकली की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह सील करें। अब हल्के हाथों से पराठा बेल लें।
5. तवा गर्म करें और इसमें हल्का सा तेल फैलाएं। अब उसके ऊपर बेला हुआ पराठा डालें। तेल या घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक लें। अपनी मनपसंद सब्जी, चटनी या दही के साथ ब्रोकोली पराठे का आनंद लें।
