Begin typing your search above and press return to search.

Breakfast Recipe Besan Ka Omelette: वेजिटेरियन है तो अपने बच्चे को ब्रेकफास्ट में झटपट बनाकर दें हेल्दी और टेस्टी बेसन का आमलेट, पढ़िए रेसिपी

Breakfast Recipe Besan Ka Omelette: वेजिटेरियन है तो अपने बच्चे को ब्रेकफास्ट में झटपट बनाकर दें हेल्दी और टेस्टी बेसन का आमलेट, पढ़िए रेसिपी

Breakfast Recipe Besan Ka Omelette: वेजिटेरियन है तो अपने बच्चे को ब्रेकफास्ट में झटपट बनाकर दें हेल्दी और टेस्टी बेसन का आमलेट, पढ़िए रेसिपी
X
By Gopal Rao

Breakfast Recipe Besan Ka Omelette: जब कभी आपका बच्चा अपने दोस्तों की देखादेखी 'आमलेट' की फरमाइश करें और आप वेजीटेरियन होने के कारण उसकी ये डिमांड पूरी न कर पा रही हों तो एक बार इस तरह से बेसन का आमलेट बना कर देखें। एकदम सॉफ्ट, फ्लफी बेसन का यह आमलेट देखकर बच्चा यह पहचान ही नहीं पाएगा कि यह अंडे से नहीं बना है और खुशी-खुशी इसे खाएगा। आप भी खुश रहेंगे क्योंकि उसके पेट में कुछ हेल्दी गया है जिसका स्वाद भी लाजवाब है। तो चलिए बनाते हैं बेसन का आमलेट। वादा है, बेसन का यह आमलेट आपको चीले की तरह नहीं लगेगा।

बेसन आमलेट की सामग्री

  • बेसन - 1 कप
  • बेकिंग पाउडर - 1 टी स्पून
  • मैदा - 1/3 कप
  • नमक - 1 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
  • पानी -आवशकतानुसार
  • तेल या बटर - आवश्यकतानुसार
  • प्याज-1छोटा
  • हरा धनिया-1टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1,बारीक कटी

बेसन का आमलेट ऐसे बनाएं

1. एक कटोरे में बेसन और मैदा लें। इसमें बेकिंग पाउडर डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर थोड़ा पतला घोल बना लें।

2. बेकिंग पाउडर डालने से आपका बेसन का आमलेट सॉफ्ट और फ्लफी बनेगा।

3. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और प्याज ऐड करें। अगर आप चाहें तो लहसुन का पेस्ट भी ऐड कर सकते हैं।

4. अब एक नॉन स्टिक पैन में एक चम्मच तेल डालें और उसके बाद यह बैटर डालें। इसे चम्मच से ना फैलाएं। पैन को घुमाते हुए फैलाएं।

5. जब नीचे से आमलेट पक जाए तो इसे बहुत आहिस्ता से पलट दें। इसमें बेकिंग पाउडर डाला गया है इसलिए ये बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनता है। इसलिए इसे बहुत सावधानी से पलटें।

6. अब इसे प्लेट में निकाल लें और बाकी के आमलेट भी इसी तरह तैयार कर लें। बेसन के आमलेट को मनपसंद चटनी या केचप के साथ सर्व करें।

7. अगर आपका बच्चा मिर्च और प्याज ना खाना चाहता हो तो आप इसके बिना भी बेसन का यह आमलेट बना सकती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story