Begin typing your search above and press return to search.

Bihari Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट...

Bihari Raw Mango Chutney Recipe : कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट

Bihari Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट...
X

Bihari Raw Mango Chutney Recipe

By Divya Singh

Bihari Raw Mango Chutney Recipe: अलग-अलग राज्यों में आम की चटनी बनाने का अंदाज़ भी अलग-अलग है। लोग भी डिफरेंट टेस्ट के लिए आम की चटनी के वेरिएशन ट्राई करते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ बिहार स्टाइल में आम की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। यह तरीका सामान्य आम-पुदीने की चटनी से एकदम अलग है और इसमें ऊपर से जाता है सरसों का तेल। जी हां, चोखे की तरह यहां आम की चटनी बनाने के बाद उसमें भी सरसों का तेल डाला जाता है। तो चलिए जानते हैं आम की चटनी की बिहार स्टाइल रेसिपी।

बिहार स्टाइल आम की चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • कच्चा आम - 1, बड़ा
  • लहसुन की कलियाँ - 3
  • सूखी लाल मिर्च - 2
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • सरसों का तेल-1 टेबल स्पून

बिहार स्टाइल आम की चटनी ऐसे बनाएं

1. कच्चे आम को धोकर इसका छिलका छील लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब मिक्सी के जार में आम के टुकड़े, सूखी लाल मिर्च के टुकड़े, लहसुन की छिली कलियां, जीरा और नमक डालें और बारीक पीस लें। अगर आप सिल-बट्टे पर चटनी पीस सकें तो आपको बिहार का असल टेस्ट मिल जाएगा।

3. अब चटनी को कटोरी में निकाल लें। इसमें सरसों का गर्म तेल डालें और मिलाएं। आपकी बिहार स्टाइल आम की चटनी तैयार है। अपने भोजन के साथ इसका आनंद लें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story