Begin typing your search above and press return to search.

Bihari Aloo Bhujia Recipe: ट्राई कीजिए कुरकुरी-मसालेदार बिहारी आलू भुजिया, दूसरी दाल-सब्जी की तरफ तो झांकेंगे भी नहीं

Bihari Aloo Bhujia Recipe: बिहारी आलू भुजिया अच्छी तरह फ्राई की गई एक कुरकुरी और मसालेदार सब्जी है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी..

Bihari Aloo Bhujia Recipe: ट्राई कीजिए कुरकुरी-मसालेदार बिहारी आलू भुजिया, दूसरी दाल-सब्जी की तरफ तो झांकेंगे भी नहीं
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Bihari Aloo Bhujia Recipe: बिहारी आलू भुजिया अच्छी तरह फ्राई की गई एक कुरकुरी और मसालेदार सब्जी है। एक खास तरह का होममेड पेस्ट इस सब्ज़ी में जादू एड कर देता है जिसमें खूब सारे लहसुन के साथ कुछ और मसाले जाते हैं। फांकों में कटे आलू से बनी ये सूखी मसालेदार सब्ज़ी रोटी और पराठे दोनों के साथ बहुत अच्छी लगती है। आलू भुजिया को बिहार में दाल चावल के साथ भी बहुत पसंद किया जाता है। आइये बदलते मौसम में स्वाद में बदलाव लाते हैं और बनाते हैं बिहारी आलू भुजिया।

बिहारी आलू भुजिया की सामग्री

मसाले के लिए

  • लहसुन - 25-30 कली
  • पीली सरसों-1 टेबल स्पून
  • जीरा-1 टी स्पून
  • काली मिर्च - 1/2 टी स्पून

सब्जी के लिए

  • आलू-4-5
  • जीरा-1/2 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च - 2
  • हल्दी-1/2 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार या 1टी स्पून
  • सरसों का तेल-2 टेबल स्पून

बिहारी आलू भुजिया ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले मसाले के अंतर्गत दी गई चीजों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।

2. अगर हो सके तो छोटे आलू लें। अच्छी तरह धोएं और छिलके सहित फांकों में काट लें।

3. अब कड़ाही में तेल गर्म करें ।इसमें जीरा और खड़ी लाल मिर्च का बघार दें। चटकने पर आलू डालें और तेज आंच पर भूनें।

4. पांच-छह मिनट तक आलू को बीच-बीच में चलाते हुए भूनें। आलू आधे से ज्यादा पक जाएं तो तैयार पेस्ट डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और मसाला पकने तक भूनें।

5. अब इसमें हल्दी और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं और एकाध मिनट तक भूनें।अब सब्ज़ी को ढंककर 5-7 मिनट तक पकाएँ। बीच-बीच में चलाते रहें। बिहारी आलू भुजिया की सब्जी बनकर तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story