Begin typing your search above and press return to search.

Banarasi Chura Matar Recipe: मटर की विदाई से पहले पोहा बनाने का बनारसी अंदाज सीखिए, बनाइये चूड़ा मटर...

Banarasi Chura Matar Recipe: मटर की विदाई से पहले पोहा बनाने का बनारसी अंदाज सीखिए, बनाइये चूड़ा मटर...

Banarasi Chura Matar Recipe: मटर की विदाई से पहले पोहा बनाने का बनारसी अंदाज सीखिए, बनाइये चूड़ा मटर...
X
By Divya Singh

Banarasi Chura Matar Recipe: पोहा बनाने के कितने ही तरीके हैं। सब लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से इसे बनाते हैं और एंजॉय करते हैं। आज हम आपके साथ बनारस के 'चूड़ा मटर' की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। मटर वाला बनारस के अंदाज का यह पोहा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इसलिए मटर की विदाई होने से पहले एक बार इसे बना कर ज़रूर देखें। तो आइए एक डिफरेंट और शाही टेस्ट के लिए बनाते हैं चूड़ा मटर।

चूड़ा मटर बनाने के लिए हमें चाहिए

  • मोटा पोहा-2 कप
  • मटर - 1 कप
  • दूध-1/2 कप
  • काजू-8-10
  • किशमिश - 10-12
  • जीरा-1 टी स्पून
  • हरी मिर्च-1
  • अदरख-1/2 टी स्पून, बारीक कटी
  • नमक-स्वादानुसार
  • गरम मसाला - चुटकी भर
  • शक्कर-1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया - मुट्ठी भर
  • सेव-गार्निशिंग के लिए
  • घी-2 टेबल स्पून

बनारसी चूड़ा मटर ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले पोहे को एक से दो बार धो लें और दूध छींट कर ढंक कर रख दें।

2. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें । इसमें सबसे पहले आधे हिस्से में टूटे हुए काजू तल कर निकाल लें। इसके बाद इसी घी में किशमिश भी तलकर निकाल लें।

3. अब बाकी बचे घी में जीरे का तड़का दें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालें। चंद सेकंड भूनें और हरे मटर ऐड करें। मटर को ढंककर पकाएं। 2 मिनट बाद इसे खोलें, चलाएं और नमक डालें और इसे वापस ढंक कर पकाएं।

4. अब इसमें भीगा हुआ पोहा ऐड करें और चलाएं। इसमें शक्कर,गरम मसाला डालें और चलाकर ढंक दें।

5. आखिर में तले हुए काजू और किशमिश ऐड करें और चला कर आंच बंद कर दें। पोहे को 2 मिनट इसी तरह ढंके रहने दें। इसके बाद इसे सर्विंग बोल में निकालें। हरे धनिए और सेव से सजाएं और गर्मागर्म परोसें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story