Begin typing your search above and press return to search.

Banana Honey Smoothie Recipe: घर में बनाइए हेल्दी और टेस्टी 'बनाना हनी स्मूदी'... पढ़िए ईज़ी रेसिपी...

Banana Honey Smoothie Recipe: घर में बनाइए हेल्दी और टेस्टी 'बनाना हनी स्मूदी'... पढ़िए ईज़ी रेसिपी...

Banana Honey Smoothie Recipe: घर में बनाइए हेल्दी और टेस्टी बनाना हनी स्मूदी... पढ़िए ईज़ी रेसिपी...
X

Banana Honey Smoothie Recipe

By Divya Singh

Banana Honey Smoothie Recipe: घर में फटाफट एक शानदार, टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक बनाना हो तो बनाना हनी स्मूदी बेस्ट है। केला, शहद और दूध इन तीन मेन इंग्रीडिएंट्स के साथ चुटकी बजाते बनने वाली ये स्मूदी गर्मी में आपको तरावट और एनर्जी देगी।कभी जल्दी में हों, नाश्ता बनाने का समय न हो तो इसे पलक झपकते बना लीजिए। आपका पेट भी देर तक भरा रहेगा और घंटों आपको कमज़ोरी भी महसूस नहीं होगी। साथ ही ये आपकी स्किन का ख्याल रखेगी और उसे टाइट रखेगी। बनाना हनी स्मूदी आपके हाजमे और दिल को भी ठीक रखेगी। ढेर सारे फायदे जब एक क्विक और ईज़ी रेसिपी से मिलने वाले हों तो भला बनाने में देर क्यों करें। आइए जानते हैं 'बनाना हनी स्मूदी' की रेसिपी।

बनाना हनी स्मूदी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • केले-2
  • हनी-1 टी स्पून
  • भीगे बादाम-4-5
  • दूध-2 कप
  • चिया सीड्स -1 टी स्पून (ऑप्शनल )
  • दालचीनी पाउडर - 1-2 पिंच (ऑप्शनल)
  • आइस क्यूब - 4-5

बनाना हनी स्मूदी ऐसे बनाएं

1. मिक्सी का ब्लैंडर जार लें। इसमें एक पूरा और एक आधा केला काटकर डालें।आधा केला ऊपर से सजाने के लिए रख लें।

2. अगर आप अपनी स्मूदी की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए चिया सीड्स डाल रहे हैं तो उन्हें एक रात पहले से सोक करके रखें। वरना स्किप करें। बादाम को भी रात को ही भिगो दें, सुबह छील लें। अब चिया सीड्स और बादाम को केले के साथ ब्लैंडर में डालें।

3. अब शहद डालें। चिल्ड मिल्क और आइस क्यूब्स डालें और ब्लैंड करें। ध्यान दें कि हर चीज़ बारीक पिस जाए और स्मूदी अच्छी थिक और क्रीमी हो जाए।

4. अब इसे एक ग्लास में निकालें। बनाना के कटे हुए स्लाइस से सजाएं और दालचीनी पाउडर छिड़कें। आपकी बनाना हनी स्मूदी तैयार है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story