Bajra Chamchamiya Recipe: सर्दी में ज़रूर बनाकर देखें गुजरात की यह खास रेसिपी बाजरा चमचमिया, है बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट...
Bajra Chamchamiya Recipe: सर्दी में ज़रूर बनाकर देखें गुजरात की यह खास रेसिपी बाजरा चमचमिया, है बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट...

Bajra Chamchamiya Recipe: बाजरा चमचमिया गुजरात की एक बेहद फेमस रेसिपी है। इसे सर्दियों में बहुत शौक से बनाकर खाया जाता है। शैफ मेघना ने बाजरा चमचमिया नाम की ये ट्रेडिशनल गुजराती रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे आप बाजरे के पैन केक के तौर पर समझ सकते हैं। बाजरे का सेवन सर्दियों में खासकर फायदा भी करता है और खाने में भी अच्छा लगता है। फाइबर से भरपूर बाजरे के आटे से बनी डिशेज़ शुगर कंट्रोल के लिए भी ज़बरदस्त होती हैं। बाजरा चमचमिया में सीज़नल हरे लहसुन और मेथी के पत्तों को भी शामिल किया गया है जो इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। तो क्यों न आप भी इस ऑथेंटिक गुजराती रेसिपी को ट्राई करें। चलिए शुरू करते हैं।
बाजरा चमचमिया बनाने के लिए हमें चाहिए
- बाजरे का आटा-डेढ़ कप
- मेथी के पत्ते -2 टेबल स्पून, बारीक कटे
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा
- हरा लहसुन - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा
- लहसुन - 2 कली
- हरी मिर्च-2
- अदरख-1इंच का टुकड़ा
- अजवाइन - 1/2 टी स्पून
- जीरा-1/2 टी स्पून
- तिल- 3 टेबल स्पून
- हल्दी-1/2 टी स्पून
- नमक-स्वादानुसार
- दही-1/2 कप
- पानी-3/4 कप या आवश्यकतानुसार
- बेकिंग सोडा-1/2 टी स्पून
- तेल- 2-3 टेबल स्पून
बाजरा चमचमिया ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले एक गहरे कटोरे में बाजरे का आटा लें।इसमें हरी मेथी के पत्ते, हरे लहसुन के पत्ते और हरा धनिया डालें।
2. अब हरी मिर्च,अदरख और लहसुन को दरदरा कूट कर डालें। साथ ही अजवाइन, जीरा, दो टेबल स्पून तिल, हल्दी और नमक डालें।
3. अब इसमें दही और आधा कप पानी डालें और बैटर तैयार करें। बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। ज़रूरत अनुसार आप और पानी भी डाल सकते हैं। अब आपका गाढ़ा घोल तैयार है।
4. अब नाॅनस्टिक तवा गर्म करें। इसमें तेल डाल कर फैलाएं। थोड़ी तिल छिड़कें। अब एक बड़ा चम्मच बाजरे का बैटर इसमें फैलाएं। पैनकेक की तरह इसे थोड़ा मोटा ही रखें। अब इसे लिड से कवर करें।
5. चैक करते रहें। जब यह एक तरफ से गोल्डन - ब्राउन हो जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पका लें। आपका बाजरा चमचमिया तैयार है। दही और चटनी के साथ इसका आनंद लें।
