Begin typing your search above and press return to search.

Bahula chauth Vrat 2024 Special Jau Laddu : इस लड्डू के बिना व्रत अधूरा... जानिये Recipe and Benefits

Bahula chauth Vrat 2024 Special "Jau Laddu" :

Bahula chauth Vrat 2024 Special Jau Laddu : इस लड्डू के बिना व्रत अधूरा... जानिये Recipe and Benefits
X
By Meenu

Jau ke Laddu Recipe and Benefits : छत्तीसगढ़ में महिलाएं संतानों की रक्षा के लिए बहुला चौथ का व्रत रखती है। इस वर्ष बहुला चौथ 22 अगस्त को है. बहुला चौथ व्रत का प्रमुख फलाहारी व्यंजन है जौ के लड्डू। इस लड्डू का इस व्रत में बहुत खास महत्व होता है। ये लड्डू व्रतियों के लिए मायके से आता है।

इस दिन गाय की पूजा होने के कारण गाय का दूध, दही, घी सब निषेध होता है, इसलिए जौ के लड्डू को भैंस के घी और गुड़ या चीनी के साथ बनाया जाता है।

जौ शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। जौ शरीर को ठंडा रखने के साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है।

जौ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। जौ खाने से पेट में कब्ज, अपच और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

आइए जानते हैं जौ के सत्तू के लड्डू खाने के फायदों के बारे में और इसकी रेसिपी.




शरीर को हाइड्रेट रखता है

जौ के सत्तू से बने लड्डू खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। इन लड्डू को खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इन लड्डू को शाम के समय स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। सत्तू से बने लड्डू खाने से लंबे समय तक प्यास भी नहीं लगती है।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी में अक्सर पेट में गर्मी की समस्या हो जाती है। ऐसे में जौ के सत्तू से बने लड्डू पेट की गर्मी को शांत करने के साथ पेट को हेल्दी रखते हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ पेट भी साफ रहता है। जौ के सत्तू से बने लड्डू पेट को हेल्दी रखते है।


वजन कम करने में मददगार

जौ के सत्तू से बने लड्डू के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। जौ पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन शाम को या सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है।


शरीर की कमजोरी दूर करें

जौ के सत्तू से बने लड्डू शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं। इसमें पाए जाने वाले आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के साथ शरीर को ताकत देता है। जौ के लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

जौ के सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका




सामग्री

जौ का सत्तू- 400 ग्राम

400 ग्राम- बूरा

250 ग्राम-घी

1 चम्मच- इलायची पाउडर

जौ के लड्डू बनाने की विधि

जौ के सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसे जौ और बूरे को छलने में छान लें। अब छने हुए मिश्रण में गर्म घी को मिलाएं। आप हथेलियों की सहायता से कुछ देर के लिए इसे मसलते रहे। जब यह मिश्रण नरम हो जाएं, तो इसमें इलायची पाउडर को मिलाकर इसे लड्डू की शेप दें। आपके लड्डू तैयार है।

Next Story