Begin typing your search above and press return to search.

Asali paneer ki pahchan kaise karen: घर पर कैसे करें असली और नकली पनीर का टेस्ट; इन 03 तरीकों के इस्तेमाल से चुटकियों में पकड़ा जाएगा मिलावटी पनीर

Asali paneer ki pahchan kaise karen: आजकल मिलावटी पनीर भी आने लगे हैं जिसे बनाने के लिए शुद्ध दूध की जगह दूध पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए हर व्यक्ति को असली और नकली पनीर की पहचान करनी आनी चाहिए।

Asali paneer ki pahchan kaise karen: घर पर कैसे करें असली और नकली पनीर का टेस्ट; इन 03 तरीकों के इस्तेमाल से चुटकियों में पकड़ा जाएगा मिलावटी पनीर
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Asali paneer ki pahchan kaise karen: भारत में अधिकांश शाकाहारी लोगों से यदि पूछा जाए की उनकी मनपसंद सब्जी कौनसी है तो वे कहेंगे पनीर मसाला, पनीर टिक्का, पालक पनीर यानी पनीर से ही बनी हुई सब्जी की बात करेंगे। पनीर वैसे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इसमें कैल्शियम और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी अधिक मांग होने की वजह से बाजारों में अब मिलावटी पनीर भी आने लगे हैं जिसे बनाने के लिए शुद्ध दूध की जगह दूध पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए हर व्यक्ति को असली और नकली पनीर की पहचान करनी आनी चाहिए।

कैसे बनाया जाता है मिलावटी पनीर

आजकल अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में पनीर में मिलावट की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। नकली पनीर को देखकर आपको शुरुआत में तो पता ही नहीं चलेगा कि यह असली नहीं बल्कि मिलावटी है। इसे बनाने के लिए गाय के शुद्ध दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि रिफाइंड तेल, स्टार्च और सिंथेटिक दूध जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। सस्ते दूध पाउडर और चूना आदि मिलाकर भी नकली पनीर तैयार किया जाता है। इस प्रकार के केमिकल युक्त पनीर खाने से पेट दर्द पाचन और किडनी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

इस तरह से पहचाने मिलावटी पनीर

1. पनीर की सुगंध लेकर चेक करें

शुद्ध दूध से बने हुए पनीर में हमेशा हल्की मीठी और मलाईदार सुगंध आती है क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है और वही मिलावटी पनीर की बात करें तो इसकी सुगंध थोड़ी कसैली होती है कई बार तो मिलावटी पनीर से कोई सुगंध नहीं आता या फिर किसी तेल और केमिकल की अजीब बदबू आए तो शत प्रतिशत यह पनीर मिलावटी है।

2. पनीर की बनावट से पता करें

शुद्ध पनीर को जब आप अपने हाथों से छुएंगे तो आपको पता चलेगा कि यह काफी सॉफ्ट और अंदर से दानेदार होता है और थोड़ा भी दबाव डालने पर टूट जाता है। कुल मिलाकर यह किसी स्पंज बाल की तरह होता है और वही केमिकल से बना हुआ नकली पनीर काफी ज्यादा सख्त होता है। तेल आदि से बने होने के कारण इसमें चिपचिपापन भी अधिक पाया जाता है इसलिए पनीर खरीदते वक्त उसे छूकर एक बार चेक जरूर कर ले।

3. गर्म पानी का करें इस्तेमाल

पनीर की शुद्धता पता करने का यह तरीका सबसे आसान और किफायती है। सबसे पहले आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है फिर पनीर के एक छोटे टुकड़े को पानी में डाल दें। कुछ समय बाद आप देखेंगे कि यदि पनीर असली है तो वह अपने ही आकर में बना हुआ रहेगा हालांकि अंदर से थोड़ा सॉफ्ट हो सकता है लेकिन यदि पनीर में कुछ मिलावट किया गया है तो वह गर्म पानी में अपनी आकृति नहीं बनाए रख पाता यानी वह बिखर जाता है। कई बार बहुत ज्यादा सख्त होकर टूट भी जाता है।

Next Story