Begin typing your search above and press return to search.

Amla Chokha Recipe: पढ़िए टेस्टी-टैंगी आंवला चोखा बनाने की रेसिपी...

Amla Chokha Recipe: पढ़िए टेस्टी-टैंगी आंवला चोखा बनाने की रेसिपी...

Amla Chokha Recipe: पढ़िए टेस्टी-टैंगी आंवला चोखा बनाने की रेसिपी...
X
By Gopal Rao

Amla Chokha Recipe: सर्दी का मौसम है और साथ ही आंवले का भी। तो इस मौसम को भला यूंही हाथ से कैसे जाने दें। चलिए बनाते हैं झटपट बनने वाला आंवले का चोखा। ये आंवले का चोखा कितना पौष्टिक होगा, इसका अंदाज़ा तो आपको है ही, और टेस्टी और टैंगी इतना होगा कि आप उंगलियां चाट कर खाएंगे, ये हम दावे से कह सकते हैं। तो चलिए बनाते हैं आंवले का चोखा।

आंवले का चोखा की सामग्री

  • आंवले-5
  • हरी मिर्च - 3
  • लहसुन-5-6 कली
  • हरा धनिया - मुट्ठी भर
  • काला नमक-1/4 टी स्पून
  • भुना जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • सरसों का तेल-1 टेबल स्पून

आंवले का चोखा ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो कर एक प्रेशर कुकर में डाल दें।

2. अब कुकर में इतना पानी भरें कि आंवले बस डूब जाएं। अब कुकर का ढक्कन लगा दें।

3. एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें और पांच मिनट धीमी आंच पर इसे पकने दें। अब आंच बंद कर दें और

कुकर का प्रेशर खुद निकलने दें।

4. आंवले निकाल लें और कलियां अलग कर गुठलियां फेंक दें। आंवले को मैशर या चम्मच से मैश कर लें।

5. अब लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया को खल-बट्टे में कूट लें और मैश्ड आंवले के साथ मिक्स करें। सूखे मसाले एड करें। साथ ही डालें सरसों का तेल। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और आपका आंवले का चोखा बन कर तैयार है।

6. आपको बताते चलें कि कुछ जगहों पर सरसों के तेल में खड़ी लाल मिर्च का तड़का लगाकर चोखे पर डाला जाता है। वहीं कुछ लोग इस चोखे में एक उबला आलू भी मिलाते हैं। आप चाहें तो ये वैरीएशन भी ट्राई कर सकते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story