Adrakh Ka Halwa Recipe : गाजर के हलवे को कर देगा फेल ये हेल्दी और टेस्टी अदरक का हलवा, सीखें बनाना
Adrakh Ka Halwa Recipe: सर्दियों में बनाकर देखें अदरकका हलवा, इस आसान विधी से झटपट होगा तैयार...

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Adrakh Ka Halwa Recipe: सर्दियों का अलग अंदाज़ में मज़ा लेना है तो बनाकर देखिये अदरक का हलवा। यकीन मानिए अदरक का हलवा अपनी तरह का यूनीक हलवा है और यह आपको कहीं से भी सर्दी जुकाम के किसी घरेलू नुस्खे जैसी औषधि का एहसास नहीं कराएगा। अदरक का हलवा बहुत ही टेस्टी होता है और आप यकीनन इसे शौक से खाएंगे। तो चलिए सर्दियों का मजा लेते हैं और बनाते हैं अदरक का हलवा।
अदरक का हलवा बनाने के लिए हमें चाहिए
- अदरक-100 ग्राम
- दूध - 1 लीटर फुल फैट
- गेहूं का आटा-3 टेबल स्पून
- घी-100 ग्राम
- शक्कर-1 कप
- मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स - सजाने के लिए
अदरक का हलवा ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले एक हैवी बॉटम कड़ाही में दूध को उबलने के लिए चढ़ा दें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। हमें इसे क्वांटिटी में आधा होने तक गाढ़ा करना है।
2. इसी दौरान अदरक को छील लें और अच्छी तरह धोकर कीस लें। अब इसे दूध में मिला दें और लगातार चलाते हुए पकाएं। इस स्टेज पर अगर आपको ऐसा लगता है कि दूध फट रहा है तो निश्चिंत रहें, दूध फटेगा नहीं।
3. दूध को ढंक दें। लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें और आप देखेंगे कि यह कंडेंस्ड मिल्क की तरह गाढ़ा होने लगा है। अब आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
4. दूसरी तरफ एक पैन में आधा घी गर्म करें और उसमें आटा डालकर भूनें।आटे को लगातार चलाते रहें। सुनहरी- भूरी रंगत आने तक आटे को भून लें और फिर आंच बंद कर दें। आटे को भी पूरी तरह से ठंडा कर लें।
5. अब दूध और अदरक के मिश्रण में भुना हुआ आटा मिक्स करें। साथ ही डालें शक्कर और बचा हुआ घी। पहले सभी चीजों का बहुत अच्छी तरह मिक्स कर लें।
6. अब दोबारा इसे गैस पर चढ़ा दें और लगातार चलाते हुए भूनें जब तक कि घी सेपरेट ना हो जाए। आपका अदरक का हलवा तैयार है जो बहुत-बहुत हेल्दी और टेस्टी है। इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और सर्व करें।
