Begin typing your search above and press return to search.

कवासी का सफल बस्तर दौरा: बस्तर के पाँच ज़िलों के प्रभारी बनने के बाद किया ज़िलों का तूफ़ानी दौरा…भूपेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश, कवासी का स्वास्थ्य भी ठीक

कवासी का सफल बस्तर दौरा: बस्तर के पाँच ज़िलों के प्रभारी बनने के बाद किया ज़िलों का तूफ़ानी दौरा…भूपेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश, कवासी का स्वास्थ्य भी ठीक
X
By NPG News

रायपुर,6 जुलाई 2021। मंत्रियों के प्रभार वाले ज़िलों में परिवर्तन के बाद अगर ज़िले की संख्या पर देखें तो बस्तर के कोंटा से विधायक और आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा को सबसे ज़्यादा जवाबदेही मिली है। कमोबेश समूचा बस्तर ही अब मंत्री कवासी लखमा के हवाले है। प्रभारी मंत्री बनते ही मंत्री लखमा ने प्रभार वाले ज़िलों का दौरा किया है, और व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं।
विशुद्ध बस्तरिहा कवासी लखमा की सीधी सहज शैली उन्हें सहज होते हुए भी विशिष्ट बना देती है, एक आम बस्तरिहा के लिए कवासी लखमा के मायने उसके आस-पास का कोई अपना ही है, और शायद यही वजह है कि बस्तर के पाँच ज़िलों में प्रभारी मंत्री के रुप में कवासी को जिम्मा मिला है।
मंत्री कवासी लखमा ने प्रभार के ज़िलों का दौरा कर जायज़ा लिया कि, सरकार की योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन कैसा है, साथ ही उन्होंने ज़िला प्रशासन को भी निर्देशित किया कि, वे बस्तरिहा नागरिकों तक हर सुविधाओं को पहुँचाएँ और उनकी तकलीफ़ों को समझने के प्रति सजग और तकलीफ़ों को दूर करने के लिए त्वरित गति से काम करें।
5 जिलों का प्रभारी बनने के बाद कवासी पहली बार बस्तर गए थे। उनका दौरा काफी सफल रहा। भीड़ भी खासी जुटी उनके कार्यक्रमों में। हालांकि, आज उनके अस्वस्थ होने की खबर आई। उनके ओएसडी जयंत देवांगन ने स्पष्ट किया कि मंत्री जी सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। चेकअप कराकर वे तुरंत बंगले लौट आए।

Next Story