Begin typing your search above and press return to search.

Big breaking: भाजपा विधायक दल से कवर्धा कलेक्टर ने मांगी रूट की जानकारी, पूछा- किस रास्ते से आएंगे-जाएंगे, किनसे मिलेंगे यह भी बताएं, अनुमति मिली

Big breaking: भाजपा विधायक दल से कवर्धा कलेक्टर ने मांगी रूट की जानकारी, पूछा- किस रास्ते से आएंगे-जाएंगे, किनसे मिलेंगे यह भी बताएं, अनुमति मिली
X
By NPG News

कवर्धा, 06 अक्टूबर, 2021। भाजपा विधायक दल के कवर्धा दौरे की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखकर रूट की जानकारी मांगी है। हालांकि अफसरों का कहना है कि अभी तक भाजपा नेताओं की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। बावजूद इसके नेताओं को कवर्धा जाने की अनुमति मिल गई है, मय सुरक्षा।

कलेक्टर रमेश शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को पत्र भेजा है कि कवर्धा में धारा 144 लागू है, इसलिए भाजपा विधायक दल को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कलेक्टर ने पूछा है कि भाजपा दल में कौन-कौन जनप्रतिनिधि होंगे, उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाएं। वे किन-किन रास्तों से प्रवेश करेंगे और किन रास्तों से होकर लौटेंगे, उसकी जानकारी दी जाए। भाजपा विधायक दल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाए। भाजपा विधायक किन लोगों से मिलेंगे, उनका भी नाम-नंबर उपलब्ध कराया जाए।
बता दें कि कवर्धा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद भाजपा विधायकों ने बुधवार को कवर्धा जाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और अन्य प्रतिनिधि सुबह दस बजे रवाना होंगे। वे कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मिलेंगे। हालांकि भाजपा विधायक दल के दौरे को लेकर राजनीति गरमाने के भी आसार हैं। उत्तरप्रदेश में सीएम बघेल को लखनऊ स्टेशन से बाहर निकलने नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में जब धारा 144 लागू है, तब भाजपा विधायक दल को भी जाने से रोका जा सकता है। इधर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कवर्धा में स्थिति बिगाड़ने के लिए शासन-प्रशासन दोषी है। बृजमोहन ने सीएम भूपेश बघेल के लखनऊ जाने पर भी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ आबादी वाले छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और सीएम 22 करोड़ आबादी वाले उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं।
डीजीपी अवस्थी, खुफिया चीफ
समेत कई जिलों के एसपी डटे
कवर्धा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हालात इतनी तेजी से बिगड़े की मंगलवार को लाठीचार्ज करनी पड़ी। हालात और न बिगड़े इसलिए डीजीपी डीएम अवस्थी, खुफिया प्रमुख डॉ. आनंद छाबड़ा और आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story