Begin typing your search above and press return to search.

कैटरीना कैफ ने चुपके-चुपके कर ली है ‘उरी’ फिल्म के एक्टर विक्की कौशल से सगाई? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

कैटरीना कैफ ने चुपके-चुपके कर ली है ‘उरी’ फिल्म के एक्टर विक्की कौशल से सगाई? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
X
By NPG News

मुंबई 18 अगस्त 2021I पिछले लंबे समय से ‘उरी’ एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की डेटिंग की खबरें आ रही है. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है, इतना ही नहीं न्यू ईयर पर भी दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे. खुद कटरीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक मीरर सेल्फी शेयर की थी जिसमें विक्की कौशल की झलक नजर आ रही थी. जैसे ही फैंस ने कटरीना के इस पोस्ट को देखकर विक्की की मौजूदगी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया, एक्ट्रेस ने वैसे ही अपनी पोस्ट डिलीट कर दी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के कई फैनपेज के जरिए देनों की सगाई और रोका सेरेमरी की फेक खबरें फैल रही हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो कैट और विकी एक दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं लेकिन उन्हें लेकर फैल रही ये खबरें एकदम झूठी हैं। इस रिपोर्ट की मानें तो भले ही कैट और विकी ने अपने रिलेशनशिप की बात कबूल नहीं की है लेकिन उनके कॉमन फ्रेंड हर्षवर्धन कपूर इसके बारे में हिंट दे चुके हैं।
कैट और विकी पर कही थी ये बात………………
हर्षवर्धन से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया था कि कौन से बॉलीवुड सितारों के रिलेशनशिप अफवाहों पर आप भरोसा करते हैं? इस पर उन्होंने कहा था- ‘कैटरीना कैफ और विकी कौशल’। उन्होंने कहा था- ‘मैं ये कहने की वजह से परेशानी में आ सकता हूं? मैं नहीं जानता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि ये दोनों काफी ओपन हैं इसे लेकर’।


वहीं तमाम अफवाहों के बाद अब इस कपल को लेकर एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल खबरों की मानें तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सगाई कर ली है. दोनों की इंगेजमेंट की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुकी है.
खैर अब तक दोनों में से किसी ने सगाई को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. वहीं इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते पर भी आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है. इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कुछ समय पहले ही कटरीना और विक्की की डेटिंग की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया था और उनके रिश्ते को सार्वजिनक कर दिया था. उनके इस खुलासे के बाद भी इस कपल का कोई रिएक्शन नहीं आया था.

Next Story