Begin typing your search above and press return to search.

कटघोरा कनेक्शनः जांजगीर में 4 के खिलाफ FIR, जंगल के रास्ते अंतिम यात्रा में शामिल होने कटघोरा गए, कामठी के युवक ने छत्तीसगढ़ सरकार की कोरोना फ्री की कोशिशों पर पानी फेर दिया, बस्तर के कई जिलों में भी जमाती क्वारंटाइन में

कटघोरा कनेक्शनः जांजगीर में 4 के खिलाफ FIR, जंगल के रास्ते अंतिम यात्रा में शामिल होने कटघोरा गए, कामठी के युवक ने छत्तीसगढ़ सरकार की कोरोना फ्री की कोशिशों पर पानी फेर दिया, बस्तर के कई जिलों में भी जमाती क्वारंटाइन में
X
By NPG News

0 रतनपुर से कटघोरा गए बारातियों को पुलिस और हेल्थ विभाग क्वारंटाईन करने ढूंढ रहा, पाली का चैतमा में कंप्लीट लॉकडाउन

NPG.NEWS

रायपुर/जांजगीर/जगदलपुर, 10 अप्रैल 2020। जांजगीर पुलिस ने आज कोरोना के संदेह में होम क्वारंटाईन किए गए एक समुदाय के चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया। चारों को जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाईन किया था।
चारों लोग लॉकडाउन के बाद भी कटघोरा में रहने वाले एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। 4 मार्च को जमाती युवक का सेम्पल कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद प्रशासन ने जब तहकीकात की मालूम हुआ कि अंतिम संस्कार में दो सौ से अधिक लोग जुटे थे, उनमें जांजगीर के भी चार लोग थे। इसकी सूचना जांजगीर के कलेक्टर, एसपी को भेजी गई। जांजगीर जिला प्रशासन ने 8 मार्च को चारों को होम क्वारंटाईन कर दिया था। आज पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
चारों ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें कटघोरा जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो वे मोटरसायकिल से जंगल के रास्ते कटघोरा गए। बताते हैं, अंतिम यात्रा में कटघोरा की जामा मस्जिद के आसपास रहने वाले बड़ी संख्या में वे लोग भी कब्रिस्तान गए थे, जो कोरोना पॉजिटिव जमाती युवक के नियमित संपर्क में रहे। इसी के बाद प्रशासन के कान खड़े हुए।
बिलासपुर शहर के भी कुछ क्षेत्र विशेष में कटघोरा कनेक्शन के मद्देनजर चौकस है। पुलिस ने उनक इलाकों में सतर्कता बढ़ा दिया है।
बिलासपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रतनपुर और उसके आसपास रहने वाले 150 से अधिक लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो बारात में कटघोरा गए थे। स्वास्थ्य विभाग उन्हें होम क्वारंटाईन करेगा। ताकि, वे और लोगों के संपर्क में न आएं। रतनपुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च को रतनपुर से कटघोरा बारात गई थी। एक दिन बाद 24 मार्च को रिसेप्शन हुआ। इनमें वर पक्ष के आधा दर्जन लोगों को क्वारंटाईन किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही।

सरकार की कोशिशों पर पानी…

छत्तीसगढ़ कोविड-19 फ्री स्टेट की ओर बढ़ रहा था। सूबे में दो रोज पहले तक कोरोना का एकमात्र पॉजिटिव मरीज था और उसके स्वास्थ्य में जिस तरह तेजी से सुधार हो रहा था, अफसरों को उम्मीद थी कि दो-एक रोज में वह भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा। लेकिन, कटघोरा में मिले आठ पॉजिटिव मरीजों ने छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रभावितों का ग्राफ अचानक बढ़ा दिया।
महाराष्ट्र के कामठी से आए जमाती युवक कटघोरा की मस्जिद में ठहरा था। उसे कोरोना पॉजिटिव होने पर चार अप्रैल को एम्स में भरती कराया गया। जमाती युवक के संपर्क में आए एक समुदाय के 100 से अधिक लोगों को क्वारंटाईन किया गया है। इसी में से आठ लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं।
छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाके में ही नहीं, बल्कि बस्तर के आदिवासी इलाकों में भी जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किरंदूल की मस्जिद में 19 मार्च से 12 जमाती आकर ठहरे थे। जिला प्रशासन ने इनका टेस्ट कराया है। आजकल में इसकी रिपोर्ट आने वाली है। यही नहीं, सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर और कोंडागांव में भी जमातियों को क्वारंटाईन किया गया है। बीजापुर में चार, सुकमा में तीन और जगदलपुर में दिल्ली मरजक से आए 29 लोग हैं।

Next Story