Begin typing your search above and press return to search.

कार्तिक बना रहे थे…. तभी मां ने पीछे से कह दिया कुछ ऐसा कि सुनकर आप भी हंसेंगे…

कार्तिक बना रहे थे…. तभी मां ने पीछे से कह दिया कुछ ऐसा कि सुनकर आप भी हंसेंगे…
X
By NPG News

मुंबई 4 मई 2020. कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी कई वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर कुक्की पूछेगा सेशन चला रहे हैं जहां वह कोरोना वॉरियर्स से बात करते हैं। अब उन्होंने जो अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें वह कैमरा हैंडल कर रहे होते हैं कि तभी पीछे से उनकी मम्मी कहती हैं, कोकी…। तो कार्तिक कहते हैं, हां, मम्मी मैं इंटरव्यू ले रहा हूं। तो उनकी मम्मी कहती हैं, ले रहा है या दे रहा है।

View this post on Instagram

Maa ka Jawaab Nahi 😂 #KokiPoochega Link in bio 👨🏻‍💻 Youtube | KartikAaryan |

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इसके बाद कार्तिक हंसने लगते हैं। कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मां का जवाब नहीं। कार्तिक लॉकडाउन में खुद को और फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। वह अपनी बहन के साथ फनी वीडियोज बनाते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी बहन उनके साथ प्रैंक करती हैं और लास्ट में जोरदार थप्पड़ मार देती हैं। कार्तिक और उनकी बहन के इस वीडियो को देखकर फैन्स को बहुत मजा आया था। उन्होंने कमेंट्स में दोनों की तारीफ की थी।

Next Story