Begin typing your search above and press return to search.

करीना कपूर के प‍िता रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती……..

करीना कपूर के प‍िता रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती……..
X
By NPG News

मुंबई 29 अप्रैल 2021। देश में कोविड का कोहराम देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड पर भी इसका कहर जारी है। हाल फिलहाल में कई सितारे कोविड की चपेट में आए हैं और अब इस लिस्ट में रणधीर कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। 74 साल के रणधीर कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। बता दें कि रणधीर कपूर भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। 74 वर्षीय रणधीर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं।

ईटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी का कहना है, ‘रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती हुए हैं और बीती रात से ही कोविड 19 का उनका इलाज शुरू हो गया है। उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है।’ याद दिला दें कि रणधीर कपूर ने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘श्री 420’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद रणधीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई फिल्मों में रणधीर ने अपनी अदाकारी से दर्शकों दिल जीता। रणधीर कपूर की अहम फिल्मों में ‘कल आज और कल’, ‘जवानी दीवानी’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘चाचा भतीजा’ शामिल हैं।

Next Story