Begin typing your search above and press return to search.

कपिल सिब्बल की दो टूक – ”हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी नहीं जानते” पंजाब के हालात को लेकर चिंता भी चेताया भी

कपिल सिब्बल की दो टूक – ”हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी नहीं जानते” पंजाब के हालात को लेकर चिंता भी चेताया भी
X
By NPG News

नई दिल्ली,29 सितंबर 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक, लेकिन फ़िलहाल किनारे पर रखे जाने की क़वायद के खिलाफ संघर्ष करते मानिंद अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की मौजुदा हालत को लेकर ना केवल चिंता जताई है बल्कि ईशारों में चुभने वाले सवाल भी किए हैं। कपिल सिब्बल उन 23 नेताओं में से एक हैं जिन्होंने पार्टी में नए अध्यक्ष के जल्द चुनाव की माँग रखते हुए मौजुदा स्थितियों पर एक पत्र लिखा था।
कपिल सिब्बल ने कहा
”हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए हमें नहीं पता कि ये निर्णय कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी नहीं जानते,हम (जी-23 के नेता) वे नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर कहीं और जाएंगे। यह विडंबना है। जो उनके (पार्टी नेतृत्व) करीब थे, वे चले गए और जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते, वे अब भी उनके साथ खड़े हैं”
कपिल सिब्बल ने संकेत दिए कि किसी वरिष्ठ साथी ने कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखा है, और तुरंत CWC की बैठक बुलाए जाने की माँग की है। सूत्रों के अनुसार वे वरिष्ठ साथी जिसका नाम कपिल सिब्बल ने नहीं लिया वे साथी ग़ुलाम नबी आज़ाद हैं।
कपिल सिब्बल ने कहा
”हम अपनी बात है उसको रखते जाएँगे और जो मांगे है वो दोहराएँगे,देश के हर कांग्रेसी को सोचना चाहिए कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सकता है। जो चले गए हैं वे वापस आएं क्योंकि कांग्रेस ही इस गणतंत्र को बचा सकती है”
पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पंजाब के मसले का ज़िक्र करते हुए याद दिलाया कि यह पाकिस्तान से सटा राज्य है, उन्होंने ज़ोर देकर कहा –
”एक सीमावर्ती राज्य (पंजाब) जहां कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? यह आईएसआई और पाकिस्तान के लिए एक फायदा है। हम पंजाब के इतिहास और वहां उग्रवाद के उदय को जानते हैं… कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एकजुट रहें”
कपिल सिब्बल ने अपनी बात कुछ इन शब्दों के साथ पूरी की
”मैं आपसे उन कांग्रेसियों की ओर से बोल रहा हूं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में पत्र लिखा था और सीडब्ल्यूसी और केंद्रीय अध्यक्ष के पद के चुनाव के संबंध में हमारे नेतृत्व द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं”
यह केवल संयोग नहीं माना जाना चाहिए कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सार्वजनिक पाकिस्तान प्रेम की याद दिलाई, और कपिल सिब्बल ने बग़ैर नाम लिए उसकी भयावहता का ज़िक्र किया।
कपिल सिब्बल का यह बयान या कि पत्रकारों से चर्चा के घंटे भर के भीतर कैप्टन अमरिंदर सिंह की गाड़ियों का क़ाफ़िला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगले जाते हुए नज़र आ गया जो मीडिया रिपोर्ट में आया भी है।

Next Story