Begin typing your search above and press return to search.

कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, होटल में कनिका कपूर के साथ ठहरा युवक लापता…. पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद सहित 43 की रिपोर्ट….

कनिका कपूर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, होटल में कनिका कपूर के साथ ठहरा युवक लापता…. पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद सहित 43 की रिपोर्ट….
X
By NPG News

नईदिल्ली 23 मार्च 2020। कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ होटल ताज में उनका परिचित एक युवक भी ठहरा था, जो अब लापता है। छानबीन में पुलिस को इसकी जानकारी हुई है। सरोजनीनगर पुलिस रविवार को कनिका के घरवालों के बयान दर्ज करने वाली थी।

पुलिस पड़ताल में पता चला है कि कनिका 14 मार्च को सुबह 11 बजे के करीब अपने दोस्त ओजस देसाई के साथ ताज होटल पहुंची थीं। 16 मार्च को दोनों ने होटल से चेकआउट किया था। पुलिस ओजस से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि ओजस कहां है और उसने अपनी स्कैनिंग कराई की नहीं। यही नहीं ओजस ने खुद को क्वारंटाइन किया है या नहीं, इसके बारे में भी अभी तक पुलिस या प्रशासन को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

कनिका कपूर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहने वालों के सैंपल लिए गए थे। इसमें चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी लेकिन जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट रविवार को आई । दोनों की रिपोर्ट निगेटिव है। इसी तरह केजीएमयू की लैब में आए अन्य सैंपल की भी जांच की जा रही है।

रविवार को कुल 43 सैंपल की जांच की गई। ये सभी निगेटिव है। अन्य सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में है। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सैंपल आ रहे है। इसी स्थिति में जांच रिपोर्ट आने में वक्त लग रहा है। हालांकि अभी तक सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

10 संदिग्ध लोगों को कराया भर्ती
विभिन्न अस्पतालों में 10 संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया गया। केजीएमयू में चार लोगों को भर्ती करने के बाद सैंपल भेजा गया हे। इसी तरह लोहिया संस्थान में दो लोगों को भर्ती किया गया है। संजय गांधी पीजीआई में 4 लोगों को भरती किया गया। देर शाम इनमें सामान्य फ्लू होना पाया गया। इन्हें घर भेज दिया गया। केजीएमयू में भर्ती सभी 7 मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कोरोना की जांच में नेगेटिव नहीं घोषित होंगे तब तक अस्पताल में रखा जाएगा।

Next Story